पीलीभीत के छोटेलाल को राष्ट्रपति ने किया किस बात के लिए सम्मानित?

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को जब छोटेलाल कश्यप को सम्मानित किया, उनकी खुशी देखते ही बनती थी। राष्ट्रपति ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर बुके दिया और घड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वच्छता का ये सिपाही राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाकर अभिभूत हो गया। पीलीभीत के रहने वाले छोटेलाल कश्यप तीस साल से अपने घर के आसपास सफाई का काम कर रहे हैं।

President Ram Nath Kovind felicitates Chhote Lal from Pilibhit for contribution in cleaning his neighborhood for 30 yrs

पीलीभीत के मोहल्ला शेर मोहम्मद के रहने वाले छोटेलाल एक छोटे से मकान में रहते हैं। वे तीस सालों से अपने घर से आसपास, मंदिर, सड़कों, चौराहों और गलियों की सफाई कर रहे हैं। व्यवसाय के नाम पर कुछ खास नहीं हैं उनके पास, वे एक हाथ फेरी के ठेले पर बिस्कुट बेचकर अपना रोटी का इंतजाम करते हैं। 30 साल पहले छोटेलाल की पत्नी का देहांत हो गया जिसके बाद से उन्होंने अपना पूरा जीवन स्वच्छता के प्रति समर्पित कर दिया।

80 साल के छोटेलाल को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर सम्मानित किया था। इसके बाद राष्ट्रपति भवन से भी उनको बुलावा आया। गुरुवार को जिलाधिकारी के साथ छोटेलाल राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां उन्हें सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने छोटेलाल से बातचीत भी की और महामहिम के निर्देश पर उनको राष्ट्रपति भवन परिसर का भ्रमण भी कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+