Neeraj Dhakad: हिंदी माध्यम के टॉपर नीरज को UPSC क्रैक करने से पहले 'डकैतों को सुनानी पड़ी धाकड़ शायरी'
UPSC क्रैक करने से पहले 'डकैतों को सुनानी पड़ी धाकड़ शायरी'
Neeraj Dhakad Success Story: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के चंबल किनारे से एक और अफसर निकला है। वो भी हिंदी माध्यम से। नाम है नीरज धाकड़। ये भी 12th फेल मूवी वाले आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की तहसील के ही रहने वाले हैं।
नीरज की सक्सेस स्टोरी धाकड़ है। इसमें कभी हार नहीं मानने वाली जिद है। कड़ी मेहनत है। असफलताओं से सीख है। तभी तो खुद आईपीएस मनोज कुमार शर्मा भी इनके मुरीद हो गए।

सरकारी स्कूल में पढ़क्रर क्रैक की यूपीएससी
नीरज धाखड़ मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की जौरा तहसील के गांव धुधाह के रहने वाले हैं। शुरुआती पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से हुई। फिर ग्वालियर के मॉडल सरकारी स्कूल में पढ़ाई की। जीवाजी विश्वविद्यालय से बीए व एमए की डिग्री ली।
चार बार प्री भी पास नहीं कर पाए नीरज
नीरज ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में अखिल भारतीय स्तर पर 747 रैंक मिली। इससे पहले नीरज से चार बार के प्रयास में तो प्री परीक्षा भी पास नहीं हुई। पांचवे प्रयास में प्री, मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू में भी सफलता हासिल की।
डकैतों को क्यों सुनानी पड़ी शायरी?
यूपीएससी क्रैक करने के बाद Drishti IAS के विकास दिव्यकीर्ति की मौजूदगी में अन्य अभ्यर्थियों को अपनी सक्सेस स्टोरी सुनाते हुए बताया कि पहली बार इंटरव्यू तक पहुंचे तो खूब मॉक इंटरव्यू दिया।
विकास दिव्यकीर्ति द्वारा लिए गए मॉक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए नीरज ने बताया कि उन्होंने अपनी हॉबी में शायरी लिखा था। पसंद के शायर व शायरी के बारे में खूब तैयारी भी की थी, मगर मॉक इंटरव्यू में शायरी पर बहुत टफ सवाल पूछा गया।
पूछा गया कि 'मान लो, आपको मुरैना में चंबल के बीहड़ में डकैत घेर लें और कहें कि तीन मजेदार हंसी आने वाली शायरी सुनाओ तब छोड़ेगे'
आईपीएस मनोज कुमार शर्मा का मैसेज आया
नीरज धाकड़ ने बताया कि 16 अप्रैल 2024 को यूपीएससी का रिजल्ट आया था। चयन होने पर जितनी खुशी हुई उससे ज्यादा खुश तो तब हुआ जब अगले दिन आईपीएस मनोज कुमार शर्मा का मैसेज आया। आईपीएस मनोज कुमार शर्मा महाराष्ट्र कैडर में डीआईजी रैंक पुलिस अफसर हैं।












Click it and Unblock the Notifications