Naresh Chaneja RPS: किसान के बेटे ने बिना कोचिंग 4 बार क्रैक की RPSC, जानिए नरेश चनेजा की धांसू स्ट्रेटेजी
Naresh Kumar Chaneja Success Story: RAS Result 2021 में 370वीं रैंक पाने वाले नरेश कुमार चनेजा कोटपूतली के पास गांव टापरी के रहने वाले हैं।
RAS Topper Motivational Story: यह छोटे से गांव से बड़ी उड़ान है। किसान के बेटे की कामयाबी है। मेहनत के दम मुकाम हासिल करने और हर किसी को प्रेरित करने वाली कहानी है।
हम बात कर रहे है राजस्थान के कोटपूतली के गांव टापरी के नरेश कुमार चनेजा की। किसान जीवराम गुर्जर के बेटे नरेश कुमार चनेजा ने हाल ही घोषित आरएएस 2021 परीक्षा के फाइनल नतीजों में 370वीं रैंक हासिल की है।

नरेश कुमार चनेजा का इंटरव्यू
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में नरेश कुमार चनेजा ने अफसर बनने के सफर व आरपीएससी की तैयारी की स्ट्रेटेजी शेयर की है। नरेश कुमार वर्तमान में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विभाग में अकाउंट अफसर के पद पर कार्यरत हैं।
नरेश कुमार ने कब-कब पास की आरपीएससी
साल 2013 में रैंक 700
साल 2016 में रैंक 355
साल 2018 में रैंक 420
साल 2021 में रैंक 370

आरपीएस बन जाएंगे नरेश कुमार
नरेश कुमार चनेजा ने बताया कि साल 2013 में पहली बार आरएएस पास की तब सहकारी समिति में पोस्टिंग मिल रही थी। फिर 2016 में लेखा सेवा में ज्वाइन किया और 2018 में ज्वाइन ही नहीं किया। अब आरएएस 2021 पास करने पर राजस्थान पुलिस सेवा मिलने की उम्मीद है। ऐसे में नरेश का डीएसपी बनने का सपना पूरा होने को है।

नरेश कुमार की पढ़ाई
नरेश कुमार ने कोटपूतली व अजमेर से पढ़ाई की। साल 2011 से 2013 में अंग्रेजी साहित्य से पीजी की डिग्री ली और उसके बाद आरपीएससी की तैयारियों में जुट गया। अब यूपीएएसी में भी भाग्य आजमाने की कोशिश करेंगे।
नरेश कुमार चनेजा का परिवार
नरेश कुमार चनेजा सामान्य गुर्जर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 29 साल पहले नरेश का जन्म गांव टापरी में जीवराम गुर्जर व पतासी देवी के घर हुआ। पिता किसान व मां हाउसवाइफ हैं। बड़ा भाई ओमप्रकाश टीचर है। नरेश कुमार की पुष्पा से हुई है। इनके एक बेटा है।

नरेश कुमार चनेजा की स्ट्रेटेजी
-आरपीएससी के पाठ्यक्रम को अच्छे से समझना।
-ऑथेंटिक किताबों से तैयारी करना।
-करंट अफेयर्स पर लगातार नजर बनाए रखना।
-पढ़े हुए का लगातार रिवीजन करते रहना।
-मुख्य परीक्षा के लिए लेखन का अभ्यास करना।
-खुद के हिसाब से नोट्स तैयार करना।
-सेल्फ स्टडी पर जोर देना।












Click it and Unblock the Notifications