'मैं कोई वैरागी नहीं हूं, नांही कुटिया और आश्रम में...', जया किशोरी ने जिंदगी से जुड़ी कई बातों का किया खुलासा
Jaya Kishori: कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने सोशल मीडिया पर कहा है कि आजकल लोग कंटेंट पर ध्यान नहीं दे रहे हैं सिर्फ व्यूज पर फोकस कर रहे हैं।

Jaya Kishori News: कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने कहा है कि वह कोई जोगन या वैरागी जीवन नहीं जीती हैं। नांही कुटिया या आश्रम में जाकर रहने का कोई प्लान है। जया किशोरी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है।
जया किशोरी ने कहा, ''मेरी सबसे पहली पहचान एक कथावाचक के तौर पर होनी चाहिए। क्योंकि मैं 6-7 साल की उम्र से कथा सुना रही हूं। सोशल मीडिया पर मोटिवेशन सेशन मैंने सिर्फ युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए शुरू किया है। कथा 3 से 4 घंटे की होती है और युवाओं को वक्त नहीं मिलता है इतना समय निकलाना आजकल युवाओं के सम्भव नहीं होता है। इसलिए मैं मोटिवेशनल बातें सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया।''

जया किशोरी ने कहा, ''मैं कोई वैरागी जीवन नहीं जीती हूं। वैरागी के लिए कुछ अलग नियम होता है। वैरागी अपनी छोटी सी कुटिया में रहते हैं। वह सांसरिक दुनिया से दूर रहते हैं। मुझे किसी गुफा-कुटिया या आश्रम में नहीं रहना है। मुझे शहर में रहना अच्छा लगता है। इसलिए मैं इन बातों को कभी छिपाकर नहीं रखती हूं।''
जया किशोरी ने कहा, ''मैं अपने सेशन बहुत लाइट रखा करती हूं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग चीजों को समझ सके। मैंने जब शरुआत की थी तो मुझे भी काफी दिक्कतें हुई थीं। इसलिए मैंने सोचा कि जब मैं कथा सुनाऊंगी तो आसान शब्दों में सुनाऊंगी ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा समझ में आए।''

जया किशोरी ने कहा, ''मैं बार-बार कहती हूं कि मैं साधु-संत नहीं हूं, मैं अपने आप को उस नजर से कभी नहीं देखा है। एक साधु के लिए बैलेंस माइंड होना जरूरी है। उनके लिए सुख-दुख कोई मायने नहीं रखता। लेकिन मेरे लिए ये सारी चीजें मायने रखती है।''
कथावाचक होने की ट्रेनिंग कहां से ली? इस सवाल के जवाब में जया किशोरी ने कहा, '' मैं 6 साल की उम्र से काम कर रही हूं। मैंने बचपन से ही घर में धर्म का माहौल देखा है। 21-22 साल से मैं अपना काम कर रही हूं। मैंने पहली कथा, नानी बाई का मायरा, वो मैंने घर से सीखी थी। मेरी शिक्षा घर से ही शुरू हुई है। स्वामी रामसुखदास महाराज की कथाओं को मैंने बहुत सुना है। मेरे पिता और दादा भी उनकी कथाएं सुनती थी।''

जानिए जया किशोरी के बारे में...?
युवा आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी अपनी कथा और कहानी कहने के लिए देश भर में प्रसिद्ध हैं। 27 वर्षीय जया किशोरी एक कथावाचक, मोटिवेशनल स्पीकर और संगीत कलाकार हैं। जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1996 को कोलकाता में हुआ था।
उन्होंने कोलकाता के महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी स्कूल से स्कूली शिक्षा ली है। जया ने ओपन स्कूलिंग के जरिए बीकॉम की पढ़ाई पूरी की है। जया ने बहुत कम उम्र में ही सार्वजनिक रूप से कथा बोलना शुरू किया था।












Click it and Unblock the Notifications