Mehak Verma: राजस्थान हॉकी टीम की कप्तान महक वर्मा कौन हैं? ओडिशा के राउरकेला में दिखाएगी दम
13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 के लिए राजस्थान की टीम की कमान अलवर के छोटे से गांव महक वर्मा को सौंपी गई है। प्रतियोगिता ओडिशा के राउरकेला में होगी।

ओडिशा के राउरकेला में 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 गुरुवार से शुरू हो चुकी है, जो 14 मई तक चलेगी। विश्व स्तरीय बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में होने वाली हॉकी की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए इस बार कप्तानी महक वर्मा का सौंपी गई है।
महक वर्मा राजस्थान के अलवर जिले में छोटे से गांव खुदनपुरी की रहने वाली है। 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 से पहले स्टेट लेवल पर 11 बार दमखम दिखा चुकी है। इस बार भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।
Recommended Video

बता दें कि राजस्थान की सब जूनियर महिला हॉकी टीम में महक वर्मा के अलावा अलवर की दो और खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। इनमें पायल व अलिश मीणा शामिल है। अलवर की ये तीनों ही बेटियां लंबे समय से हॉकी में दम दिखा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि महक वर्मा अलवर के गांव खुदनपुरी की रहने वाली हैं। 11 बार राज्य स्तर पर हॉकी प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। शानदार प्रदर्शन की बदौलत अब राजस्थान महिला हॉकी टीम की कप्तानी कर रही हैं।
ओडिशा के राउरकेला में चार मई से शुरू की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में राजस्थान महिला हॉकी टीम के मैच ओडिशा, केरला व मिजोरम के साथ होंगे।












Click it and Unblock the Notifications