Vidushi Singh: बिना कोचिंग के 21 की उम्र में UPSC में पाई 13वीं रैंक, फिर भी IAS क्यों नहीं बनीं विदुषी सिंह?
IFS Vidushi Singh Motivation Story: उम्र महज 21 साल में संघ लोकसभ सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास कर डाली। वो भी बिना किसी कोचिंग। अखिल भारतीय स्तर पर 13वीं रैंक हासिल की। इसके बावजूद भारतीय प्रशासनिक सेवा की अफसर नहीं बनीं। नाम है विदुषी सिंह।
पहले प्रयास साल 2022 में यूपीएससी टॉपर बनने के बावजूद विदुषी सिंह ने आईएएस नहीं बनीं जबकि दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक यूपीएससी पास करके तो हर किसी का सपना आईएएस अधिकारी बनने का होता है।

दरअसल, विदुषी सिंह IAS नहीं बल्कि भारतीय विदेश सेवा (IFS) अफसर हैं। इसकी वजह यह है कि यूपीएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों से Detailed Application Form (DAF) भरवाया जाता है, जिसमें अभ्यर्थी अपनी सर्विस की प्राथमिकता लिखता है। मतलब कि अगर वह यूपीएससी में पास होता है तो आईएएस, आईएफएस या आईपीएस जैसी सर्विस में प्राथमिकता भी लिखनी होती है।

विदुषी सिंह ने आईएएस की बजाय आईएफएस को प्राथमिकता दी है। ऐसा चुनिंदा अभ्यर्थी ही करते हैं। उन्हीं में से विदुषी सिंह एक है। विदुषी मूलरपू से अयोध्या उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। पिता भारतीय सेना में रहे हैं। पिता की पोस्टिंग चलते विदुषी सिंह का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ।
इंटरव्यू में पूछा जोधपुर का यह सवाल
यूपीएससी क्रैक करने के बाद विदुषी सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को उसका इंटरव्यू हुआ, जिसमें उससे पूछा गया कि आप जोधपुर में पैदा हुई हैं। क्या जानती हो कि जोधपुर के फेमस पैलेस में किस सेलिब्रिटी की शादी हुई? इस सवाल का जवाब विदुषी सिंह नहीं दे पाई थीं। जवाब था कि जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 1 दिसंबर 2018 को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा व अमेरिकी सिंगर निक जोनस की शादी हुई।
विदुषी सिंह के भाई नहीं
एक इंटरव्यू में आईएफएस अधिकारी विदुषी सिंह अधिकारी कहती हैं कि उनके एक बड़ी बहन है। बेटा नहीं होने पर माता-पिता को कभी बार ताने भी सुनने को मिलते थे, मगर माता-पिता ने कभी बेटा-बेटी में फर्क नहीं समझा। दोनों बहनों को पढ़ने-लिखने का भरपूर मौका दिया। नतीजा सबके सामने है।












Click it and Unblock the Notifications