IIT से पढ़ने के बाद पहुंचीं विदेश, देशप्रेम के लिए छोड़ी लाखों की नौकरी, गजब है इस IAS की कहानी
Garima Agrawal IAS Success Story: 'अगर आप ठान लें तो फिर जिंदगी में क्या नहीं कर सकते हैं', यही कहना है आईएएस गरिमा अग्रवाल का, जिन्हें लोग 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहते हैं।
जी हां आज सक्सेस स्टोरी (Success Story) की कड़ी में हम आपको गरिमा अग्रवाल की कहानी से रूबरू कराते हैं, जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में देश की सबसे कठिन एग्जाम में से एक यूपीएससी को पहले ही प्रयास में क्रेक करके सफलता का नया अध्याय लिखा।

आपको बता दें कि गरिमा अग्रवाल एमपी के खरगोन की रहने वाली हैं, वो एक बिजनेस फैमिली से हैं, बचपन से ही काफी मेधावी गरिमा को किताबों से प्रेम था, खरगोन के सरस्वती विद्या मंदिर से पढ़ाई करने वाली गरिमा ने 10वीं में 89 प्रतिशत और 12वीं में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, 12वीं पास करने के बाद गरिमा ने पहले ही प्रयास में JEE की परीक्षा पास की और हैदराबाद आईआईटी से बीटेक किया।
गरिमा ने बहुत अच्छे अंक हासिल किए थे इसलिए उन्हें जर्मनी की मशहूर कंपनी में इंटर्नशिप मिल गई, जहां से उन्हें एक मोटी रकम मिल रही थी लेकिन गरिमा का मन विदेश में लगा नहीं और वो इंटर्नशिप करके इंडिया वापस आ गईं, वो चाहती तो उनकी उसी कंपनी में जॉब लग सकती थी और लाखों की कमाई कर सकती थीं लेकिन उन्हें लाइफ में अपने देश के लिए कुछ करना था और इसी वजह से वो विदेश की नौकरी को छोड़कर भारत वापस आ गईं।
गरिमा ने यूपीएससी परीक्षा देने का फैसला किया
और इसके बाद गरिमा ने यूपीएससी परीक्षा देने का फैसला किया, घरवालों ने उनके फैसले का सम्मान किया और उन्हें सपोर्ट किया और गरिमा ने इस परीक्षा के लिए दिन-रात एक कर दिया और जिसका नतीजा ये हुआ कि उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा क्रेक कर ली।
उन्हें 240 रैंक मिली और वो आईपीस बन गईं लेकिन उनका लक्ष्य आईपीएस नहीं आईएएस था लेकिन फिर भी वो IPS ट्रेनिंग के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद पहुंचीं। ये ट्रेनिंग आसान नहीं होती है लेकिन गरिमा ने हर परेशानी का डटकर सामना किया लेकिन आईएएस मोह को नहीं छोड़ा ।
ट्रेनिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी
उन्होंने ट्रेनिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी और फिर से यूपीएससी परीक्षा दी और इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें इस बार 40वीं रैंक हासिल हुई जिसमें उन्हें आईएएस कैडर मिल गया। ये बात साल 2018 की है,उनकी ट्रेनिंग मसूरी में हुई और आज गरिमा अग्रवाल तेलंगाना में असिस्टेंट जिला मजिस्ट्रेट के पद पर कार्य कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं गरिमा अग्रवाल
गरिमा को कुदरत ने खूबसूरती भी बक्शी है, वो सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। उनके पति का नाम पल्लव टिन्ना है, जो कि हैदराबाद IIT से ही पढ़े हुए हैं। दोनों की पहली मुलकात कॉलेज कैंपस में ही हुई थी, दोनों ने साल 2021 में शादी की है।
गरिमा आज देश की लाखों लड़कियों के लिए आदर्श हैं, उन्होंने अपनी मेहनत से ये साबित किया है कि इंसान अगर अपना लक्ष्य निर्धारित कर ले और उसके लिए दिन-रात मेहनत करे और पूरी शिद्दत से अपने सपने को चाहे तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है।












Click it and Unblock the Notifications