IPS RK Vishwakarma: कभी थे मैकेनिकल इंजीनियर, डिजाइन किया था TATA 407, अब बनें UP पुलिस के DGP

Meet IPS RK Vishwakarma: उत्तर प्रदेश पुलिस में 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ राजकुमार विश्वकर्मा को यूपी पुलिस का डीजीपी बनाया गया है। वह उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभाल

Meet IPS Rajkumar Vishwakarma

Meet IPS Rajkumar Vishwakarma: उत्तर प्रदेश सरकार ने 1988 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी डॉ. राज कुमार विश्वकर्मा को यूपी पुलिस के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। IPS राजकुमार विश्वकर्मा अब त्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। डीजीपी के पद पर रहे डॉ देवेंद्र सिंह चौहान के रिटायर्ड होने के बाद राजकुमार विश्वकर्मा ने ये पद संभाला है।

IPS राजकुमार विश्वकर्मा की कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल हगो रही है। वह पहले एक मैकेनिकल इंजीनियर थे। उन्होंने टाटा की माल ढोहने वाली गाड़ी TATA 407 डिजाइन की है।

कौन हैं IPS राजकुमार विश्वकर्मा?

-IPS राजकुमार विश्वकर्मा IPS राजकुमार विश्वकर्मा हैं। फिलहाल वो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड के महानिदेशक और अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। आरेक विश्वकर्मा ने रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है।

Meet IPS Rajkumar Vishwakarma

-इसके साथ ही IPS राजकुमार विश्वकर्मा ने दिल्ली आईआईटी (Delhi IIT) से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री भी ली है। दिल्ली IIT से ही उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पीएचडी भी की है।

डिजाइन की गाड़ी TATA 407

IPS राजकुमार विश्वकर्मा ने इंजीनियरिंग अपनी पढ़ाई पूरी करने और नौकरी करने के बाद सिविल सर्विसेज की परीक्षा देने का सोचा। सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर वह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी बने।

Meet IPS Rajkumar Vishwakarma

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद आरके विश्वकर्मा ने ढ़ाई सालों तक टाटा कंपनी में काम किया। टाटा में काम करते हुए उन्होंने टाटा मोटर्स के लिए टाटा के प्रसिद्ध हैवी-ड्यूटी वाहन टाटा 407 के डिजाइन का काम किया है।

विदेशी पुलिस के साथ भी काम कर चुके हैं IPS राजकुमार विश्वकर्मा

IPS राजकुमार विश्वकर्मा ने काफी सालों तक पुलिसिंग में रहे हैं। उन्हें विदेशी पुलिस के साथ भी काम करने का अच्छा-खासा अनुभव है। राजकुमार विश्वकर्मा ने जापान पुलिस ट्रेनिंग, इजराइल पुलिस, निवार पुलिस के साथ भी काम किया है। वहीं वह बोस्निया में ओवर फंक्शनिंग ऑफ इंटरनेशनल पुलिस के बारे में भी अच्छा नॉलेज रखते हैं।

Meet IPS Rajkumar Vishwakarma

विदेशी पुलिस के साथ काम का अनुभव, यूपी पुलिस को भी काम आएगा। कुछ वक्त के लिए राजकुमार विश्वकर्मा बीएसएफ और सीआरपीएफ मे भी रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के किन-किन जिलों में तैनात रह चुके हैं IPS राजकुमार विश्वकर्मा

IPS राजकुमार विश्वकर्मा लखनऊ में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एएसपी) रह चुके हैं। उसके अलावा IPS राजकुमार विश्वकर्मा को एसपी सिटी, मेरठ और एसपी देहात, मेरठ पर भी पोस्टिंग मिल चुकी है।

Meet IPS Rajkumar Vishwakarma

इसके साथ ही राजकुमार विश्वकर्मा फर्रुखाबाद, फैजाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद,गोरखपुर, वाराणसी, एटा, मैनपुरी, आगरा और बस्ती में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) में एसएसपी रह चुके हैं।

पुलिस तकनीकी सेवाओं में तैनात रहने के दौरान IPS राजकुमार विश्वकर्मा ने यूपी पुलिस विभाग के कम्प्यूटराइजेशन करने में अहम रोल में निभाया है। उन्होंने ऑनलाइन FIR, चार्जशीट, केस डायरी सभी को कम्यूटराइज किया है। उन्होंने लॉस्ट एंड फाउंड सर्विस जैसे कई मोबाइल ऐप भी यूपी पुलिस के लिए लॉन्च कराए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+