पिता करगिल में शहीद हुए तब बेटा प्रज्वल था मां के गर्भ में, अब IIM छोड़ IMA ज्वाइन करेगा
प्रज्वल के पिता लांस नायक कृष्णजी समरित करगिल जंग में शहीद हो गए थे। छोटा बेटा जून भारतीय सैन्य अकादमी ज्वाइन करेगा। बड़ा बेटा कुणाल इंजीनियरिंग कर रहा है।

साल 1999 में कगिरल में पाक को मुंह तोड़ जवाब देते हुए पिता लांस नायक कृष्णजी समरित वीरगति को प्राप्त हुए तब तक बेटे प्रज्वल ने दुनिया भी नहीं देखी थी। मां के गर्भ के पल रहा था, मगर अब शहीद पिता के सपने का पूरा करने के लिए बेटा आइआइए को छोड़कर भारतीय सैन्य अकादमी ज्वादन करेगा। दूसरा बेटा कुणाल इंजीनियरिंग कर रहा है।
Recommended Video

बता दें कि भारत पाकिस्तान करगिल युद्ध 1999 में नागपुर के फौजी कृष्णजी समरित शहीद हो गए थे। उनकी शहादत के 45 दिन बाद दूसरे बेटे प्रज्वल का जन्म हुआ। बड़ा बेटा कुणाल उस समय ढाई साल का था। पिता चाहते थे कि उनका बेटा कुणाल भारतीय सेना में जाए। कुणाल इंजीनियरिंग में चला गया।
छोटे बेटे प्रज्वल ने कैट क्रैक किया। इसी महीने आइआइएम इंदौर व कोझिकोड से ऑफर भी मिला, मगर इस बीच प्रज्वल को पिता के सपने के बारे में पता चला तो उसने आइआइएम छोड़ भारतीय सेना में जाने की ठानी। जून के पहले में सप्ताह में प्रज्वल देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी ज्वाइन करेगा और फौजी अफसर बनेगा।
आइएमए ज्वाइन करने के लिए प्रज्वल ने कड़ी मेहनत की। सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के बार इंटरव्यू दिए। अंतिम प्रयास में सफल रहा। इधर, प्रज्वल की मां सविता ने कहा कि बेटे के फैसलेपर गर्व है। पति बेटे को सैन्य अफसर बनता देखना चाहते थे। बड़ा बेटा सपना पूरा नहीं कर पाया। छोटा बेटा करेगा।












Click it and Unblock the Notifications