कभी पढ़ाई के लिए की रिसेप्शनिस्ट की नौकरी लेकिन देशप्रेम के लिए छोड़ी लाखों की जॉब,पढ़ें इस महिला IPS की कहानी
IPS Pooja Yadav Success Story: 'वो खूबसूरत है, वो नाजनीन है, वो होशियार है, वो ईमानदार है, अरे वो तो लोगों के लिए मिसाल है...',जी हां इसी तरह की बातें करते हैं लोग आईपीएस ऑफिसर (IPS Officer) पूजा यादव के बारे में, जिन्होंने अपनी मेहनत से ये साबित कर दिया, कि सच्ची लगन हो तो इंसान सीमित संसाधनों में भी सफलता की ऊंचाईयां पा सकता है।
हरियाणा में जन्मी इस छोरी को हर चीज बड़े संघर्ष के साथ मिली है और इसी वजह से उन्हें उस सफलता का मोल भी पता है। एक बेहद ही साधारण परिवार में जन्मी पूजा यादव की शुरुआती पढ़ाई हरियाणा में ही हुई।

20 सितंबर 1988 को जन्मी पूजा यादव के सपने काफी ऊंचे थे, उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी एंड फूड टेक्नोलॉजी में एमटेक किया है लेकिन इस पढ़ाई का खर्चा उठाने के लिए इन्हें रिसेप्शन की नौकरी करनी पड़ी और ट्यूशन भी पढ़ाना पढ़ा।
पूजा को मोटी सैलरी पर विदेश में मिली नौकरी
आर्थिक कष्ट को इन्होंने अपनी सफलता में बाधा नहीं बनने दिया बल्कि अपनी मेहनत से इस पर विजय पाई और बायोटेक्नोलॉजी एंड फूड टेक्नोलॉजी में एमटेक किया, पूजा की किस्मत यहां से पलटी और इन्हें मोटी सैलरी पर विदेश की बड़ी कंपनी में नौकरी मिल गई।
कनाडा के बाद जर्मनी में मिली हाई सैलरी वाली जॉब
पहले इन्होंने कनाडा में नौकरी की और उसके बाद इन्होंने जर्मनी में जॉब की, इस दौरान पूजा ने अच्छा खासा पैसा भी कमाया लेकिन फिर भी इनका मन विदेशी धरती पर लगा नहीं, सबकुछ होते हुए भी उन्हें वहां कुछ खाली-खाली लग रहा था इसलिए इन्होंने विदेशी नौकरी छोड़ने का फैसला किया।
देशप्रेम के लिए छोड़ी लाखों की जॉब, मेहनत से जीता जहां
हालांकि ये इतना आसान नहीं था, उन्हें उम्मीद थी कि उनकी फैमिली वाले इस बात में उनका सहयोग नहीं करेंगे लेकिन परिवार ने उन्हें सपोर्ट किया और इसके बाद पूजा यादव वापस इंडिया आ गईं और फिर यहां से उन्होंने देश के लिए कुछ करने को सोचा।
पूजा यादव ने सेकंड टर्म में 174वीं रैंक हासिल की
और इसलिए यूपीएसएसी की परीक्षा देने का मन बनाया और फिर इसकी तैयारी में दिन-रात एक कर दिया, हालांकि इन्हें पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली लेकिन इसके बाद भी ये दुखी और निराश नहीं हुईं और इन्होंने दोगुनी मेहनत से दोबारा ये एग्जाम दिया और इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और सेकंड टर्म में इन्होंने 174वीं रैंक (IPS Pooja Yadav Rank) हासिल करके अपने आलोचकों के मुंह बंद कर दिए।
बेपनाह खूबसरती की मालकिन हैं पूजा यादव
आपको बता दें कि पूजा यादव साल 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों और अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र रहती हैं। कुदरत ने इन्हें बेपनाह खूबसरती बक्शी है और इस वजह से वो सोशल मीडिया की आकर्षक हस्तियों में से एक हैं।
सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है: पूजा यादव
वो हमेशा मानती हैं कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है, अगर आप किसी भी चीज को शिद्दत से चाहते हैं और उसके लिए रात-दिन मेहनत करते हैं तो आपको वो चीज हर हालत में मिलती है, हो सकता है कि समय लग जाए लेकिन अंत में जीत आपकी ही होगी, बशर्ते कि आप ईमानदारी से उस चीज को पाने के लिए मेहनत करते रहें।












Click it and Unblock the Notifications