IPS Ankita Sharma Interview: 'एक साल तक सिर्फ चार घंटे ही सो पाई, तब जाकर बनी आईपीएस अफसर'
छत्तीसगढ़ पुलिस में लेडी सिंघम की छवि वालीं IPS Ankita Sharma अभी नवगठित जिले Khairagarh की SP हैं। अंकिता शर्मा ने एक Interview में अपनी UPSC का सफर, SVPNPA में ट्रेनिंग, दिनचर्या व परिवार की कई बातें शेयर की हैं।

IPS Ankita Sharma Motivational Story: छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस अफसर..., नवगठित जिले खैरागढ़ की पहली पुलिस अधीक्षक... और नक्सलियों के खिलाफ अभियान की कमान संभालने वाली छत्तीसगढ़ पुलिस की पहली महिला अधिकारी...। इन सबका मतलब है आईपीएस अंकिता शर्मा।
आईपीएस अंकिता शर्मा का इंटरव्यू
आईपीएस अंकिता शर्मा ने हाल ही एक इंटरव्यू में अपने परिवार, शिक्षा, यूपीएससी की तैयारी के टिप्स, सिविल सेवा परीक्षा पास करने के प्रयास, LBSNAA और SVPNPA में ट्रेनिंग के अनुभव, खूबसूरती का राज और दिनचर्या से जुडे़ सवालों के जवाब दिए हैं। वो भी छत्तीसगढ़ी भाषा में।

सवाल 1. अंकिता शर्मा ने कितनी बार दी यूपीएससी की परीक्षा?
अंकिता शर्मा तीसरे प्रयास में यूपीएससी 2018 में 203वीं रैंक पाकर अपने होम कैडर छत्तीसगढ़ में आईपीएस बनीं। पहले प्रयास में मेंस लिखा, मगर 15 नंबर से रह गई थीं। दूसरे प्रयास में दशमलव 23 नंबर से प्री भी पास नहीं कर पाईं।
सवाल 2. आईपीएस अधिकारियों की ट्रेनिंग कहां-कैसे होती है?
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद आईपीएस अधिकारी बनने वालों की ट्रेनिंग दो जगह होती है। मसूरी स्थित LBSNAA में तीन माह का फाउंडेशन कोर्स होता है। फिर हैदराबाद स्थित SVPNPA में आईपीएस की प्रोपर ट्रेनिंग होती है, जो 11 माह की होती है।

सवाल 3. अंकिता शर्मा को पहली फील्ड पोस्टिंग कहां मिलीं?
अंकिता शर्मा को हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान फील्ड ट्रेनिंग के लिए छत्तीसगढ़ के घाटापारा में पहली पोस्टिंग दी गई थी। छह माह बाद वापस अकादमी आकर आगे की ट्रेनिंग की पूरी की। ट्रेनिंग के दौरान रायपुर आजाद चौक में सीएसपी भी रही हैं।
सवाल 4. आईपीएस की ट्रेनिंग में क्या-क्या करना होता है?
हैदराबाद स्थित SVPNPA में आईपीएस की ट्रेनिंग कई चरण में होती है, जो न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक तौर पर भी होती है। सीनियर आईपीएस अफसर ट्रेनिंग देते हैं। शारीरिक गतिविधियां भी होती है, जिनमें 12 से 16 किलोमीटर दौड़ तक शामिल है।

सवाल 5. आईपीएस की ट्रेनिंग की ट्रेनिंग कितने घंटे की होती है?
ये मान लिजिए कि मैं खुद सालभर तक सिर्फ चार-साढ़े चार घंटे सो पाती थी। तब जाकर आईपीएस बनी हूं। हमारी ट्रेनिंग दिसम्बर में शुरू हुई थी, जो नवंबर तक चली। रोजाना सुबह साढ़े बजे जगकर ट्रेनिंग के लिए पहुंचना होता था। फिर दिनभर ट्रेनिंग। देर रात रूम में लौट पाती। फिर किताब पढ़कर सोते-सोते 12 बजे जाते।

सवाल 6. वर्दी देखकर कैसे पहचाने पुलिस अफसर की रैंक?
जब कोई SPVNPA से ट्रेनिंग करके आता है तब कंधे पर एक स्टार और आईपीएस लिखा होता है। इसका मतबल कि वो प्रोबेशनर है। फिर सीएसपी बनने पर स्टार बढ़कर तीन हो जाते हैं। अगर कोई एसपी है तो उसके कंधे पर एक स्टार, आईपीएस नाम के साथ अशोक स्तम्भ भी लगता है। 12-14 साल की सर्विस के बाद सीनियर आईपीएस एसएसपी बनता है तो स्टार की संख्या दो हो जाती है।

सवाल 7. पुलिस अधीक्षक को क्या-क्या काम करना पड़ते हैं?
पुलिस अधीक्षक को एक पूरा जिला सौंप दिया जाता है। उसमें कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने समेत कई जिम्मेदारियां होती हैं। वीआईपी की सुरक्षा सुनिश्चित करना। अपराध पर रोकथाम और पुलिस फोर्स के लिए कल्याणकारी कदम उठाना।
सवाल 9. आईपीएस अंकिता शर्मा की हाइट कितनी है?
आईपीएस अंकिता शर्मा बताती हैं कि उनकी हाइट पांच फीट दस इंच है। मां की हाइट जरूर कम है। बाकी ननिहाल पक्ष में,पापा और भाई की हाइट भी ठीक है। पहले अंकिता शर्मा की हाइट भी कम ही थी, मगर कक्षा नौ व दस की पढ़ाई के दौरान कक्षा कक्ष और घर के मुख्य द्वार पर अक्सर लटका करती थी, जिसकी वजह हाइट बढ़ गई।

सवाल 10. आईपीएस अंकिता शर्मा का गांव कौनसा है?
यूं तो आईपीएस अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ के दुर्ग से है। इनका पैतृक गांव सिकोसा में है। निनहाल गांव पाटन में है।
सवाल 11. आईपीएस अंकिता शर्मा क्या खाना पसंद है?
छत्तीसगढ़ी व्यंजन में इनको मां के हाथ चीला और टमाटर मिर्च की सब्जी पसंद है। चौसाला भी अच्छा लगता है।

सवाल 12. आईपीएस अंकिता शर्मा के परिवार में कौन-कौन?
25 जून 1990 को जन्मी अंकिता शर्मा के पिता राकेश शर्मा व मां सविता शर्मा है। दो छोटी बहन है। एक बहन के साढ़े पांच साल का बेटा है।
सवाल 13. आईपीएस अंकिता शर्मा की खूबसूरती का राज क्या है?
अंकिता कहती हैं कि मैं दिखने में ही नहीं बल्कि मन से भी खूबसूरत हूं। योगा, प्राणायाम और शारीरिक कसरत खूब करती हूं। खान-पान पर भी विशेष ध्यान देती हूं।













Click it and Unblock the Notifications