IndiaDrew: कौन है ये यूट्यूबर Drew Hicks, जो सिर्फ जन्म से अमेरिकी, बाकी दिल-दिमाग से पूरा 'बिहारी'
American Hindi YouTuber: अमेरिका के फ्लोरिडा में जन्मे ड्रू हिक्स (Drew Hicks) बिहार में पले-बढ़े। अब ये न केवल बिहारी स्टाइल में बोलते हैं बल्कि खाते, गाते और जीते भी हैं।
YouTuber IndiaDrew Biography in Hindi: ये फर्राटेदार हिंदी बोलते हैं। बिहारी अंदाज से सबका जीत लेते हैं। पूरा नाम है एंड्रयू हिक्स और पहचान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर। यह यूट्यूबर सिर्फ जन्म से अमेरिकी है। बाकी दिल और दिमाग से पूरा बिहारी है।
Drew Hicks का अमेरिका के फ्लोरिडा से भारत के बिहार तक का सफर लाजवाब है। ये अपने वीडियो में G-20 पर बिहार के पटना का पक्ष भी रखते हैं और 'तू लगावेलू जब लिपिस्टिक...' गाने पर डांस करते भी नजर आते हैं। इनकी पूरी कहानी बेहद दिलचस्प है, जो खुद ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Drew Hicks कहते हैं कि 'मेरा पासपोर्ट अमेरिकी है, पर मैं दिल से बिहार हूं। अमेरिका के फ्लोरिडा में पैदा हुआ। बचपन के 11 साल यूपी-बिहार में बिताए। अब बिहार से अमेरिका लौटे काफी समय हो गया, मगर बिहार की बोली का अंदाज रग-रग में आज भी बसा है'।
रिक्शावाला-सब्जीवाला से भी सीखी हिंदी
एंड्रयू हिक्स ने बताया कि जब पांच साल के थे तब पिता एक्सपोर्ट का बिजनेस करने के लिए अमेरिका से भारत आ गए। यहां उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सपरिवार रहने लगे। पिता के एक दोस्त ने उनको बताया कि बिहार के मिथिला क्षेत्र में मधुबनी पेंटिंग बनती है। वो बहुत कीमती है। अभी ज्यादा लोग इसको एक्सपोर्ट नहीं कर रहे।
फिर IndiaDrew के परिवार समेत बिहार चला गया। बिहार में नौ साल रहने के दौरान एंड्रयू हिक्स ने बिहारी लहजा सीख लिया। गाने रट लिए। डांस के स्टेप सीख गए। रहन-सहन भी बिहारी व्यक्ति की तरह करने लगे।
एंड्रयू हिक्स कहते हैं कि मैंने बिहार की गलियों में क्रिकेट सीखा। खूब दोस्त बनाए। रिक्शावाला हो या सब्जीवाला। हर किसी से कुछ ना कुछ सीखा। यही वजह है कि बिहार की देसी बोली ही नहीं बल्कि देसी खाना लिट्टी चोखा भी पसंद है।
ड्रयू हिक्स समोसा वीडिया हुआ वायरल
American Hindi YouTuber के नाम भी फेमस हो रहे एंड्रयू हिक्स कहते हैं कि बिहार में हम ठेलेवाले से दो रुपए में शानदार समोसा खा लिया करते थे। अब अमेरिका या भारतीय रेस्टोरेंट में जाता हूं तो वहां एक समोसा 500 रुपए का मिलता है। उसका स्वाद भी बिहार के समोसा जैसा नहीं। ऐसे में कई बार महसूस होता है कि 'चलो वापस बिहार चलते हैं'।
बकौल, एंड्रयू हिक्स जब मैं भारत में कहीं भ्रमण करता हूं तो रिक्शावाले मुझे टूरिस्ट समझकर 200-300 रुपए ठगने की कोशिश करते हैं। तब मैं अचानक हिंदी में बोलने लगता हूं। कहता हूं कि मुझे (गाली) समझा है क्या? मतलब बीस रुपए किराए के रास्ते के लिए सौ रुपए ले रहा है। दिमाग खराब है क्या?
ड्रयू हिक्स की इंस्टाग्राम आईडी
इंस्टाग्राम पर indiadrew77 से पहचान बना चुके हिक्स यह भी कहते हैं कि हिंदी बोलने के कारण कई बार अजीब अनुभव होते हैं। कई लोग तो यहां तक कह देते हैं कि 'भाई ये अंग्रेज कहां से आ गया। जो हिंदी भी बोलता है। अंग्रेज तो हमने वर्षों पहले ही भारत से निकाल दिए'। तब एंड्रयू हिक्स का जवाब होता है कि 'भाई मैं अंग्रेज नहीं हूं। हमने तो खुद अपने देश से अंग्रेजों को भगाया है। कभी अमेरिका का इतिहास पढ़ोगे तो पता चल जाएगा'।
साल 2022 में Drew Hicks ने अपने एक दोस्त Yechan Lee के साथ मिलकर हिंदी में पॉडकास्ट शुरू किया था। पॉडकास्ट पर थोड़े थोड़े व्यू आने लगे थे, मगर कमेंट हर कोई यही पूछा करता था कि 'भाई, Drew भाई का चैनल कहां है?' तब इन्होंने Indiadrew नाम से यूट्यूबर पर चैनल भी बना लिया। 6 जुलाई 2022 में उस पर American fluent in Hindi goes local शीर्षक से पहला वीडियो अपलोड किया।
शादी के बाद पत्नी को भी सिखाई हिंदी
Drew Hicks का पूरा परिवार हिंदी में बात करता है। शादी के बाद ये अपनी पत्नी को भी हिंदी और बिहारी लहजा सिखाते नजर आते हैं। इस पर हिक्स कहते हैं कि पत्नी इंस्टाग्राम पर थोड़ी नौटंकी करती है कि वह हिंदी बोलती है। हिक्स की बहन उनकी पत्नी की अच्छी दोस्त है। वो भी अपनी भाभी को हिंदी सिखाती है।
Drew Hicks की बहन उनकी पत्नी को खासकर भारतीयों की वो बातें और वो लहजा ज्यादा सिखाती है, जिससे वे अपने पति हिक्स को परेशान कर सके। उनके मजे ले सके। इनको बिहार छोड़े अरसा हो गया, मगर आज भी ये हिप हॉप गानों के साथ भोजपुरी गानों पर भी ठुमके लगाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications