Aaditya Pandey AIR 48: प्यार में धोखा खाकर पास की UPSC, टीचर ने कहा था-'IAS बने तो मूंछ मुंडवा लूंगा'
IAS Aditya Pandey AIR 48 UPSC 2022: पटना के आदित्य पाण्डेय ने यूपीएससी 2022 में 48वीं रैंक हासिल की। इन्होंने ब्रेकअप के दर्द को ही ताकत बना लिया था।
IAS Aditya Pandey Motivational story: कहते हैं कि प्यार में धोखा मिलने पर इंसान या तो बिखर जाता है या फिर निखर जाता है। बिखरने वालों की फेहरिस्त लंबी है। चुनिंदा लोग ही निखर पाते हैं। उन्हीं में से एक हैं आदित्य पाण्डेय।
'ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी' सरीखी कहानी वाले आदित्य पाण्डेय बिहार के पटना से हैं। इन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 48वीं रैंक हासिल की है।

यूपीएससी पास करने के बाद मीडिया से बातचीत में आदित्य पाण्डेय व उनके परिवार ने कहा कि उनकी शादी में कोई दहेज नहीं लिया जाएगा। आदित्य पाण्डेय की कामयाबी पर पूरा परिवार फूट-फूटकर रोने भी लगा था।
हाल ही एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में आदित्य पाण्डेय ने बताया कि दो भाई व एक बहन से छोटे हैं। सबसे छोटे बेटे होने के कारण बड़े लाड प्यार से पाला गया। पढ़ाई में होशियार थे। आठवीं व नौवीं में टॉपर रहे।
आदित्य पाण्डेय कहते हैं कि वे आठवीं से दसवीं तक की पढ़ाई गुजराम के जामनगर में बहन के पास रहकर की। फिर वापस पटना आकर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। यहां सेकंड सेमेस्टर में एक लड़की से प्यार हो गया।

कुछ समय तक प्यार में रहे। फिर लड़की ने कहा कि 'तुम बुरे हो और वो छोड़कर चली गई' इसके बाद आदित्य ने उसे बस इतना कि तुमने ब्रेकअप दर्द देकर अच्छा नहीं किया, मगर देखना एक दिन यूपीएससी क्रैक करके आईएएस जरूर बनूंगा।
आदित्य पाण्डेय कहते हैं कि वे स्कूल के दिनों में खूब शैतानी करते थे। बदमाश लड़के वाली छवि बन गई थी। तभी तो एक टीचर ने यहां तक कह डाला था कि अगर आदित्य कहा कि 'अगर आदित्य सफल हो जाएगा तो वे अपनी मूंछ मुंडवा लेंगे'












Click it and Unblock the Notifications