Motivational: 18 साल की बेटी व 50 साल के डॉक्‍टर पिता ने एक साथ पास की NEET, वजह गर्व करने लायक

father cracked NEET with Daughter उत्‍तर प्रदेश में पिता-बेटी ने एक साथ पास की नीट परीक्षा। डॉ. प्रकाश खेतान उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं। बेटी मिताली को नीट में सफलता दिलाने के लिए खुद ने भी परीक्षा दी।

Prayagraj Doctor Father Motivational Story: उम्र 50 साल। पेशा डॉक्‍टरी। मरीजों का इलाज करने में दिनभर व्‍यस्‍त। इसके बावजूद कई दशक बाद मेडिकल की पढ़ाई संबंधी किताबें फिर से उठाईं और मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) क्रैक कर डाली। वजह बेटी को मोटिवेट करना। करके भी दिखा दिया। पिता के साथ ही बेटी ने भी नीट पास की है।

डॉक्‍टर पिता व बेटी द्वारा एक साथ नीट परीक्षा पास करने का मामला उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज का है। बेटी की सफलता के लिए पिता की ओर से उठाया यह अनूठा कदम पूरे यूपी में चर्चा का विषय बना हुआ है।

father cracked NEET with Daughter

दरअसल, प्रकाश खेतान प्रयागराज के जाने-माने डॉक्‍टर हैं। प्रकाश खेतान की 18 साल की बेटी मिताली भी उन्‍हीं की तरह डॉक्‍टर बनना चाहती है। बेटी को मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) पास करने के लिए डॉक्‍टर पिता ने उसे मॉटिवेट करने की ठानी।

बेटी को मोटिवेट करने के लिए डॉक्‍टर प्रकाश खेतान ने तय किया वे खुद भी फॉर्म भरेंगे। 50 की उम्र को अपने फैसले में आड़े नहीं आने देंगे। हुआ भी यहीं। डॉक्‍टर ने नीट के लिए आवेदन किया और कई दशक बाद फिर से मेडिकल की किताबें उठाईं।

प्रयागराज की पिता-पुत्री की इस जोड़ी ने साथ-साथ नीट की तैयारी की। एक-दूसरे से नीट परीक्षा को लेकर चर्चा भी करते रहे। फिर अलग-अलग सेंटरों पर नीट की परीक्षा दी। नतीजे आए तो बेटी मिताली ने 90% से अधिक अंक हासिल किए जबकि डॉक्टर प्रकाश खेतान ने 89% अंक मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+