Winter Skin Care Tips: सर्दियों में खोने लगा है स्किन का निखार? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, चमकेगा चेहरा

Winter Skin Care Tips: सर्दियों में अक्सर लोग अपनी ग्लोइंग त्वचा को खोने लगते हैं। बेजान रुखी त्वचा अक्सर परेशान करती है। ऐसे में स्किन की केयर करने की सख्त जरूरत महसूस होती है।

अगर सर्दियों में आप भी अपनी त्वचा का निखार खोने लगे हैं और ठंड की हवाओं से आपकी स्किन ड्राई होने लगी है तो बिल्कुल भी परेशान मत होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्स देंगे, जिससे आपके चेहरे का निखार लौट आएगा।

Winter Skin Care Tips

सर्दियों के मौसम में स्किन को देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि ठंड के मौसम में अक्सर सूखी हवा से त्वचा बेजान और डल हो जाती है। इससे त्वचा की नमी कम हो जाती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जो सर्दियों में बेजान त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगी।

त्वचा को हाइड्रेट रखें
ठंड के मौसम में प्यास कम लगती है, लेकिन स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त रूप से पानी पीना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप नहाने के तुरंत बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। ये नुस्खा त्वचा को मुलायम और ग्लोइंग बनाने में आपकी मदद करेगा।

गर्म पानी से नहाने से बचें
ठंड में लोग गर्म पानी से नहाते हैं, जिससे स्किन ड्राई हो सकती है। इसलिए ज्यादा गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और नहाने के तुरंत बाद बॉडी पर लोशन या मॉइश्चराइजर लगाएं।

सनस्क्रीन का उपयोग करें
सर्दियों में भले ही धूप कम होती है, लेकिन फिर भी सनस्क्रीन को चेहरे पर लगाएं। दरअसल सूरज की किरणें त्वचा को नुक्सान पहुंचा सकती है, जो कि चेहरे पर डार्क स्पॉट्स का कारण बन सकती है।

अच्छी डाइट लें
स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए अच्छी डाइट लेना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप विटामिन सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट ले सकते हैं। अच्छी डाइट त्वचा को अंदर से पोषण देती है। अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो सर्दियों में मछली का सेवन ज्यादा करें। ये आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में काफी मदद करेगी।

नाइट केयर पर ध्यान दें
रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें। इसके बाद गहरी नमी देने वाली क्रीम या फेस ऑयल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से सर्दियों में आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहेगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+