गर्मियों में कोल्डड्रिंक पीने वाले हो जाएं सावधान! बहुत बीमार कर देगा ये पेय, जानें कैसे खुद को रखें हाइड्रेट
आजकल गर्मी के मौसम में बीमार रहने की खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में थकान, चक्कर आना और सुस्ती जैसे लक्षण दिखाई पड़ते हैं। कई बार गर्मी से होने वाले गंभीर लक्षणों पर हम ध्यान नहीं देते जैसे कि सनबर्न, शरीर में ऐंठन या फिर मांसपेशियों में दर्द। ये संकेत हैं डिहाइड्रेशन के। डिहाइड्रेशन बहुत खतरनाक चीज है, जो आपको बहुत बीमार कर सकती है।
गर्मी से होने वाली परेशानियों के शुरुआती संकेतों को पहचानना बहुत जरूरी है। अकसर लोग खुद को सही तरीके से हाइड्रेट नहीं रख पाते और फिर उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो जाती हैं। ऐसे में लोग अकसर कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। ये आपको जाहिर तौर पर उस वक्त तो आराम दिला सकता है मगर क्या आप जानते हैं कि ये आपके शरीर को बहुत ज्यादा डिहाइड्रेट बना सकता है।

जी हां! गर्मी के मौसम में कोल्ड ड्रिंक से भले ही कुछ देर के लिए आपकी प्यास बुझ जाए मगर ये इतना मीठा ड्रिंक है कि आपके शरीर को और भी ज्यादा डीहाइड्रेट कर देता है। ये बिल्कुल भी हेल्दी नहीं है। ऐसे में इसके अलावा आप गर्मी के मौसम में खुद को निर्जलीकरण से बचाने के लिए छाछ, लस्सी या फिर शिकंजी ले सकते हैं। आप चाहें तो नींबू पानी से भी अपनी प्यास बुझा सकते हैं।
गर्मी के मौसम में अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आ रहा है तो आप पानी में ओआरएस को घोलकर भी पी सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications