क्यों गंजे हो रहे हैं पुरुष? मोहम्मद शमी का ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टर ने खोला बड़ा राज
Mohammed Shami Hair Transplant: भारतीय टीम के स्टार बॉलर मोहम्मद शमी बीते दिनों उस वक्त अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गए, जब उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को देखने को मिला। शमी ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया और फिर सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखने के बाद लोग उन्हें बॉलीवुड के किसी स्टार से कंपेयर करने लगे। मगर शमी को ये ट्रांसप्लांट क्यों करवाना पड़ा, और क्यों आखिर पुरुषों के बाल झड़ने लगते हैं, ये बात शमी का ही ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टर ने बताई है।
अकसर एक उम्र के बाद काफी सारे लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। मगर जब बाल कम उम्र में ही झड़ने लगें तो अकसर लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि हमारी तो उम्र कम है, फिर हमारे बाल क्यों झड़ रहे हैं? आजकल कम उम्र के लोगों के भी बाल झड़ रहे हैं। ऐसे में एल्विश यादव, बोनी कपूर और मोहम्मद शमी जैसी हस्तियों का हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर अरीका बंसल ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि आखिर क्यों पुरुषों के बाल झड़ते हैं।

अरीका से जब हेयर लॉस को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पुरुषों में हेयर लॉस या फिर बाल्डनेस होने के 80 प्रतिशत कारण जेनेटिक्स होते हैं। पुरुषों की बात की जाए तो उनमें जेनेटिक्स ही बाल झड़ने का मेन कारण होता है।
अरिका ने आगे कहा कि मैं तो यही कहूंगी कि पुरुषों में 80 प्रतिशत कारण बाल झड़ने का जेनेटिक्स ही होता है। अगर किसी को बाल झड़ने की समस्या है तो 80 प्रतिशत चांसेज हैं कि उनकी कोई न कोई फैमिली हिस्ट्री है।
बचे हुए 20 प्रतिशत लोगों में कोई हिस्ट्री ना होते हुए भी जेनेटिक्स म्यूटेशन की वजह से गंजापन आ सकता है। वहीं महिलाओं में इसकी वजह अलग है। अगर महिलाओं को हेयर लॉस हो रहा है तो उसकी वजह उनका खान-पान और स्ट्रेस हो सकता है। महिलाओं में इन्हीं वजहों से हेयर लॉस की दिक्कत होती है।












Click it and Unblock the Notifications