Winter Jackets: सर्दियों में कितने दिन में धो लेनी चाहिए जैकेट, क्या आपको पता है सही तरीका?

Winter Jackets Washing Tips: कपकपाती सर्दियों के मौसम में सभी लोगों को जैकेट पहननी पड़ती है। ये जैकेट्स शरीर को ठंड के मौसम में गर्म रखने में मदद करते हैं। लेकिन इस मौसम में आप रोजाना कपड़े भी धो नहीं सकते हैं, खौसतौर पर स्वेटर्स, कोट या ब्लेजर और जैकेट्स जैसे कपड़े। इन्हें धोने का एक सही तरीका होता है जिसे जानना बहुत ही जरूरी है।

जैकेट धोने के लिए ब्रश का इस्तेमाल न करें
कोशिश करें कि आप एक जैकेट को सर्दियों के मौसम में 3 से 4 बार पहन लें। जैकेट को धोने से पहले उसकी चेन और पॉकेट्स जरूर चेक करें। वॉशिंग मशीन में धोने के लिए चेन को बंद कर दें। जैकेट पर कभी भी हार्ड साबुन या फिर ब्रश का इस्तेमाल न करें।

Winter Jackets

तेल लगे जैकेट को ड्राई क्लीन करवाएं
अगर आपकी जैकेट पर तेल या मेकअप लगा है तो इसे घर पर न धोकर दुकान पर ड्राई क्लीन करवाएं। जैकेट्स को धोने के बाद उसे सुखाने के लिएया फिर उसका पानी निकालने के लिए उसे कभी मोड़े नहीं। ऐसा करने से जैकेट्स खराब हो जाती हैं।

जैकेट को धोने के बाद धूप में सुखाएं
जैकेट को अच्छे से सुखाना जरूरी होता है। गीला जैकेट उसके कपड़ो को खराब कर सकता है। हो सकते तो जैकेट को अच्छी धूम के सूखने का मौका दें। लेकिन अगर किसी कारण धूप नहीं मिल पा रही है तो आप वॉशिंग मशीन के ड्रायर में अच्छे से सुखाने के बाद उसे पंखा चलाकर कमरे में भी सुखाएं।

गीले जैकेट को तय लगाकर न रखें
कभी भी अपने गीले कपड़ों को इकट्ठा करके न रखें, क्योंकि इससे उनके सड़ने का खतरा बना रहता है। फफूंदी से बचने के लिए जैकेट को कभी भी स्टोर न करें अगर वह पूरी तरह से सूखा न हो। जैकेट को अच्छी तरह से सूखने का मौका दें और उसे अच्छे से तय लगाकर रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+