क्या आपको भी है नींद में बोलने की आदत? जानें स्लीप टॉकिंग डिस्ऑर्डर से जुड़ी ये बातें

Sleep Talking Disorder: स्लीप टॉकिंग को Somnilioguy कहा जाता है। ये नींद से जुड़़ी एक समस्या है, जिसमें इंसान या तो थोड़ा बड़बड़ाता है या फिर ज्यादा बातचीत भी कर सकता है। दरअसल, इस डिसऑर्डर में नींद के दौरान इंसान एकदम असामान्य व्यवहार करता है। ऐसा अकसर कम सोने की वजह से होता है।

क्यों बड़बड़ाते हैं लोग?
अकसर लोग जब नींद में बात करते हैं तो बड़बड़ाते हैं। इसमें कई बार निरर्थक बातें भी हो सकती हैं या फिर ऐसा भी हो सकता है कि इन सभी बातों का इंसान की रीयल लाइफ से कोई संबंध हो।

Sleep

नींद में बात करते करते इंसान कई बार एक ही बात को रिपीट भी करने लगता है। नींद में बात करने पर इंसान अकसर ऐसा भी करता है कि उसे कोई फनी सपना आ रहा हो और वो असल में उस सपने में रीयल में भी हंसने लगे।

नींद में बात करने के पीछे कई सारी वजहें हो सकती हैं। कई बार इंसान एंग्जाइटी या फिर स्ट्रेस की वजह से भी नींद में बड़बड़ाने लगता है। या फिर नींद से जुड़े डिस्ऑर्डर की वजह से भी ऐसा हो सकता है। नींद में बोलने की आदत से बचने के लिए अपना एक रूटीन बनाएं। एंंग्जाइटी से खुद को बचाए रखने के लिए अपने लाइफस्टाइल को अच्छा रखें।

पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। नींद से पहले कैफीन का सेवन ना करें। साथ ही सोने से पहले माहौल को अच्छा रखें। अगर आपको नींद आने में दिक्कत होती है, तो आप कोई बुक पढ़ सकते हैं या फिर हल्का फुल्का वर्कआउट कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+