Angioplasty क्या होती है? हार्ट अटैक से अहम है इसका कनेक्शन, क्यों पड़ती है जरूरत, जानें सबकुछ

What is Angioplasty: आज के समय में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में बेहद जरूरी है एंजियोप्लास्टी के बारे में जान लेना। ये एक ऐसी सर्जरी है, जो दिल की ब्लॉक धमनियों को खोलता है। हार्ट अटैक के बाद या फिर दौरान में अगर धमनियों में ब्लॉकेज होती है तो इस सर्जरी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में चलिये जान लेते हैं क्या होती है एंजियोप्लास्टी...

बताते चलें कि एंजियोप्लास्टी एक ऐसी सर्जरी को कहते हैं, जिसमें दिल की ब्लॉक हुई धमनियों को खोला जाता है। इससे खून का सर्कुलेशन अच्छी तरह से होता है। इस प्रोसीजर में एक पतली सी ट्यूब का यूज किया जाता है। इस ट्यूब के सिरे पर एक छोटा सा बलून होता है, जिसे ब्लॉक के हिस्से तक पहुंचाकर खूब फुलाया जाता है।

ऐसा करने से ब्लॉक हट जाता है और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है। कभी-कभी एक स्टंट भी डाल देते हैं, जिससे कि धमनी खुली रहे।

Angioplasty

अब जानते हैं कि एंजियोप्लास्टी की जरूरत कब पड़ती है। दरअसल, जब दिल की धमनियों में ब्लॉकेज हो जाता है तो खून का प्रवाह रुक जाता है। ऐसे में एंजियोप्लास्टी की जरूरत पड़ जाती है। अगर धमनियों में खून का प्रवाह रुक जाता है और दवाइयों से भी कुछ ना हो तो एंजियोप्लास्टी की जरूरत पड़ती है।

अगर धमनियों में ब्लॉकेज ज्यादा हो और फिर दिल तक खून ना पहुंच पा रहा हो, तो एंजियोप्लास्टी की जरूरत बहुत ज्यादा पड़ती है।

अगर सीने में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा हो और आपको बार-बार पसीना आ रहा हो तो ऐसी सिचुएशन में भी एंजियोप्लास्टी की जाती है।

अगर बात करें इसमें आने वाले खर्चे की तो ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपना इलाज किस अस्पताल में करवा रहे हैं। वहां की सुविधाएं कैसी हैं। इसमें अस्पताल के खर्चे से लेकर डॉक्टर की फीस और स्टेंट का खर्च भी शामिल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+