Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Wednesday Vastu Tips: बुधवार को तिजोरी में रख दें ये एक छोटी सी चीज, कभी नहीं होगी पैसों की कमी!

Wednesday Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में बुधवार का दिन को बहुत शुभ माना जाता है। इसे धन, बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध से जुड़ा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कोई नया काम शुरू करना हो या पैसों की किल्लत से परेशान हों, इस दिन उपाय करने से मन लायक नतीजे मिलने लगते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं।

अगर आपके घर में पैसों की तंगी बनी रहती है, खर्च पर कंट्रोल नहीं हो पा रहा या बचत नहीं टिकती, तो बुधवार की सुबह एक आसान सा उपाय आपकी किस्मत बदल सकता है। इस दिन घर की तिजोरी में एक छोटी सी चीज रखें और कुछ ही दिन में सकारात्मक नतीजे मिलने लगेंगे।

Wednesday Vastu Tips

Wednesday Vastu Tips: तिजोरी में रखें ये खास चीज

- वास्तु के अनुसार बुधवार की सुबह स्नान के बाद एक साबुत हरी इलायची या चांदी का छोटा सिक्का तिजोरी, पर्स या जहां आप पैसे रखते हैं वहां रख दें।

- इसे रखते समय मन ही मन "ॐ बुधाय नमः" मंत्र का 11 बार जाप करें। माना जाता है कि इससे धन का प्रवाह बढ़ता है और फालतू खर्च रुकने लगते हैं।

Vastu Tips: क्यों असरदार माना जाता है ये उपाय?

हरी इलायची को बुध ग्रह और माता लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। इसकी सुगंध सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। वहीं चांदी को शीतल और शुभ धातु माना गया है, जो धन को स्थिर बनाए रखने में मदद करती है। वास्तु विशेषज्ञों के मुताबिक यह उपाय तिजोरी की ऊर्जा को एक्टिव करता है और घर में बरकत लाता है।

Wednesday Vastu Tips: इन बातों का भी रखें ध्यान

तिजोरी हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें।

बुधवार को किसी को उधार पैसा देने से बचें।

इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

तिजोरी में बेकार कागज या पुराने बिल न रखें।

किन लोगों को जरूर करना चाहिए?

जिनका व्यापार ठीक नहीं चल रहा, नौकरी में रुकावट आ रही हो या बार-बार कर्ज लेना पड़ रहा हो, उनके लिए यह उपाय विशेष फलदायी बताया गया है। लगातार 5 बुधवार तक इसे करने से सकारात्मक बदलाव दिखने लगते हैं।

नोट: यहां सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। Oneindia Hindi का उद्देश्य किसी भी तरह से अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है। कोई भी उपाय करने से पहले विशेषज्ञों से परामर्श जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+