Wedding Season Banarasi Saree: हजारों की बनारसी साड़ी पड़ी-पड़ी हो रही खराब, सिर्फ 500 खर्च कर दें नया लुक
Wedding Season Banarasi Saree: साड़ियों की जब भी बात होती है, तो बनारसी साड़ी का अंदाज उसमें सबसे अलग होता है। शादी का सीजन शुरू होते ही हर महिला अपनी अलमारी में रखी बनारसी साड़ी को याद जरूर करती है। अक्सर ऐसा भी होता है कि महंगी बनारसी साड़ियां लंबे समय तक बंद पड़ी रहने से फीकी पड़ने लगती हैं। कई बार सिलवट पड़ने की वजह से उनकी जरी और वर्क भी खराब हो जाता है। कभी-कभी उनकी चमक भी फीकी पड़नी लगती है।
सही देखभाल न होने की वजह से हजारों रुपये की साड़ी पुरानी और बेजान दिखने लगती है। अच्छी बात यह है कि सिर्फ 500 रुपये खर्च करके आप अपनी बनारसी साड़ी को फिर से बिल्कुल नई जैसी बना सकती हैं। इससे आप अपनी मनपसंद साड़ी को नए लुक के साथ कैरी कर सकती हैं।

Wedding Season Banarasi Saree: बनारसी साड़ी को दें नया लुक
- सबसे पहले साड़ी की हल्की ड्राई क्लीनिंग करवाना जरूरी है। लोकल मार्केट में 250-300 रुपये में अच्छी ड्राई क्लीनिंग हो जाती है, जिससे धूल, पसीने के दाग और बदबू पूरी तरह निकल जाती है।
- इसके बाद हल्की स्टीम प्रेस करवाने से साड़ी की जरी और कपड़े की जान लौट आती है। यह काम लगभग 100-150 रुपये में हो जाता है।
- अगर साड़ी के किनारों से धागे निकल रहे हों तो टेलर से छोटी-मोटी रिपेयरिंग जरूर करवा लें। कई बार सिर्फ फॉल और पिको बदलने से ही साड़ी का लुक पूरी तरह बदल जाता है। यह काम 100 रुपये के आसपास हो जाता है।
Banarasi Saree New Look: नए ब्लाउज के साथ मिक्स एंड मैच करें
एक्सपर्ट्स के मुताबिक बनारसी साड़ी को कभी प्लास्टिक में बंद करके नहीं रखना चाहिए। इसे कॉटन के कपड़े में लपेटकर रखें और हर 2-3 महीने में एक बार धूप जरूर दिखाएं। बनारसी साड़ी को इंडो वेस्टर्न लुक वाली ब्लाउज के साथ कैरी कर सकते हैं। साड़ी को वेस्टर्न तरीके से ड्रैप कर सकती हैं। रेडिमेड ब्लाउज अब आसानी से 500 रुपये तक में मिल जाती हैं। इसलिए बनारसी साड़ी को तह लगाकर रखने के बजाय नए लुक में कैरी करें।
Banarasi Saree Tips: घर पर करें ये उपाय
घर पर भी आप कुछ आसान उपाय कर सकती हैं। साड़ी पर सीधा परफ्यूम न छिड़कें, इससे जरी काली पड़ जाती है। पहनने के बाद साड़ी को तुरंत फोल्ड न करें, कुछ देर हवा में टांग दें। अगर हल्की सिलवटें हों तो भाप वाले प्रेस से ही आयरन करें, भारी प्रेस से धागे टूट सकते हैं। इस वेडिंग सीजन नई साड़ी खरीदने की बजाय अपनी पुरानी बनारसी को ही रीस्टोर करें। मात्र 500 रुपये के खर्च में आपकी साड़ी फिर से ब्राइडल लुक देने लगेगी और आप किसी भी फंक्शन में रॉयल अंदाज में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications