कपड़े धोते वक्त वाशिंग मशीन में क्या आप भी करते हैं ये गलतियां? जल्द हो सकती है खराब
Washing Machine Clean Tips: वाशिंग मशीन आज के समय में हर घर की एक आवश्यक जरूरत बन गई है। यह न केवल हमारे समय को बचाती है, बल्कि कपड़ों को आसानी से साफ करने में भी मदद करती है। लेकिन अगर सही तरीके से इसका उपयोग न किया जाए, तो यह जल्दी खराब भी हो सकती है।
अगर आप भी चाहते हैं कि घर में रखी वाशिंग मशीन लंबे समय तक चले तो आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि वाशिंग मशीन में कपड़े धोते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे आपकी मशीन लंबे समय तक सही तरीके से काम कर सके।

1. सही डिटर्जेंट का उपयोग करें
वाशिंग मशीन के लिए सामान्य डिटर्जेंट की बजाय केवल मशीन के अनुकूल डिटर्जेंट का उपयोग करें। अधिक झाग वाले डिटर्जेंट से मशीन में गंदगी जम सकती है और इसके जल्द खराब होने आशंका बढ़ सकती है।
2. कपड़ों की सही तरीके से छंटाई करें
वाशिंग मशीन में कपड़े डालने से पहले हल्के और गहरे रंग के कपड़ों को अलग करें। इसके अलावा, सूती, ऊनी और सिंथेटिक कपड़ों को अलग-अलग धोएं ताकि वे खराब न हों।
3. मशीन को ओवरलोड न करें
अधिक कपड़े डालने से मशीन के ड्रम पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे मशीन की सफाई प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और मोटर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। बता दें कि, जब आप मशीन खरीदते हैं तो उस समय कपड़े डालने की क्षमता बताई जाती है। अगर आप बार-बार जरूरत से ज्यादा डालेंगे तो मशीन खराब हो सकती है।
4. नियमित सफाई करें
मशीन को अंदर से साफ रखना जरूरी है। महीने में एक बार मशीन को बिना कपड़ों के गर्म पानी और विनेगर डालकर चलाएं, जिससे अंदर जमी गंदगी और बैक्टीरिया साफ हो जाएं।
5. सही वॉश साइकिल का चुनाव करें
हर कपड़े के लिए वॉशिंग मशीन में अलग-अलग मोड दिए जाते हैं। ऊनी कपड़ों के लिए 'डेलिकेट मोड', गंदे कपड़ों के लिए 'हैवी वॉश' और सामान्य कपड़ों के लिए 'नॉर्मल वॉश' का उपयोग करें।
6. मशीन के ढक्कन को खुला रखें
कपड़े धोने के बाद मशीन के ढक्कन को थोड़ी देर के लिए खुला रखें ताकि अंदर की नमी सूख जाए और बदबू या फंगस न पनपे।
7. पानी की मात्रा का ध्यान रखें
अगर पानी कम या ज्यादा होगा, तो मशीन सही तरीके से काम नहीं करेगी। वाशिंग मशीन के निर्देशों के अनुसार ही पानी का स्तर सेट करें।












Click it and Unblock the Notifications