स्टाइल में रहना है आगे? तो ये 5 एसेसरीज हर लड़की जरूर रखें अपने पास, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
Accessories For Girls: आज के डिजीटल युग में फैशन केवल कपड़ों और मेकअप तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सही एसेसरीज के साथ आपका लुक और भी निखर जाता है। चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज या फिर कोई खास पार्टी, एक स्मार्ट लुक के लिए एसेसरीज का सही चयन बेहद जरूरी है।
एसेसरीज कलेक्शन पर जरूर दें ध्यान
हर लड़की को अपने वॉर्डरोब के साथ-साथ एसेसरीज कलेक्शन पर भी ध्यान देना चाहिए। ये छोटी-छोटी चीजें आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं। जब आप शॉपिंग पर जाएं तो कुछ जरूरी एसेसरीज को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। ऐसे में आप हर मौके पर खुद को स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगी।

आइए आपको बताते हैं ऐसी 5 जरूरी एसेसरीज के बारे में जो हर लड़की के पास होनी चाहिए ताकि वह हर मौके पर स्टाइलिश दिख सकें।
स्टाइलिश दिखने के लिए 5 एसेसरीज-
1. क्लासिक वॉच
एक सिंपल लेकिन एलिगेंट घड़ी न सिर्फ समय देखने का जरिया होती है बल्कि ये आपकी पर्सनैलिटी को भी बेहतर बनाती है। क्लासिक मेटल या लेदर स्ट्रैप वॉच ऑफिस से लेकर कैजुअल आउटिंग तक हर जगह परफेक्ट लगती है। ये आपके लुक में परफेक्टनेस और स्मार्टनेस जोड़ती है।
2. स्टेटमेंट इयररिंग्स
कभी-कभी आपका पूरा आउटफिट सिंपल हो सकता है लेकिन अगर आप बड़े या स्टाइलिश इयररिंग्स पहनती हैं, तो पूरा लुक एकदम से आकर्षक लगने लगता है। चाहे वो हूप्स हों, चांदबाली हो या ट्रेंडी टैसल इयररिंग्स, ये हर लड़की के एसेसरी बॉक्स में जरूर होने चाहिए।
3. स्लिंग बैग या क्रॉसबॉडी बैग
स्टाइल के साथ-साथ कम्फर्ट भी बहुत जरूरी होता है। स्लिंग बैग्स या क्रॉसबॉडी बैग्स न सिर्फ चलने में आसान होते हैं बल्कि ये फैशनेबल भी लगते हैं। इनका इस्तेमाल कॉलेज, शॉपिंग या ट्रैवलिंग के दौरान किया जा सकता है और ये आपके लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना देते हैं।
4. सनग्लासेस
एक अच्छी क्वालिटी और ट्रेंडी सनग्लास न सिर्फ आपकी आंखों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है बल्कि ये आपके फेस को एक ग्लैमरस टच भी देता है। एविएटर, कैट-आई या राउंड फ्रेम, जो भी आपके फेस शेप पर सूट करे, उसे जरूर अपने कलेक्शन में शामिल करें।
5. मिनिमल नेकलेस या लेयरिंग चेन
गले में पहना जाने वाला एक सटल और मिनिमल नेकलेस भी आपके लुक को क्लासी बना सकता है। आजकल लेयरिंग चेन का ट्रेंड काफी चलन में है। इसे वेस्टर्न या फ्यूजन लुक के साथ पेयर किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications