दिखना चाहती हैं यंग? बुढ़ापे को दूर भगाएंगे ये एंटी-एजिंग फूड, चेहरे पर आएगा निखार
Anti Aging Foods: आज के समयमें कोई भी बूढ़ा होना नहीं चाहता। हर कोई चाहता है कि जवानी हमेशा बरकरार रहे। यौवन और सुंदरता को हर कोई लंबे समय तक बनाए रखना चाहता है। लेकिन सूरज की यूवी किरणें, स्किन केयर की गलत आदतें, प्रदूषण और अन्य कई कारणों के चलते चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं।
कई कारणों के चलते आपकी स्किन को नुकसान पहुंचता है और उम्र तेजी से बढ़ने लगती है। खासतौर से महिलाओं के चेहरे पर समय से पहले फाइन लाइन्स और रिंकल्स नजर आने लगे हैं। हालांकि कुछ खास चीजों का सेवन करके आप बढ़ती उम्र में भी काफी हद तक यंग दिख सकते हैं।

बढ़ती उम्र को रोकना संभव नहीं है लेकिन पौष्टिक आहार के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाकर इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। अगर आप भी साफ, चमकदार और जवां दिखने वाली त्वचा चाहती हैं, तो अपनी डाइट में एंटी-एजिंग खाने की चीजों को जरूर शामिल करें।
अनार
अनार एजिंग के लक्षणों को कम करने के लिए बहुत ही अच्छा है। इसमें एलैजिक एसिड और प्यूनिकैलागिन जैसे जरूरी तत्व होते हैं, जो फ्री रेडिकल से लड़ते हैं और त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखते हुए कोलेजन प्रोटेक्शन को बढ़ावा देते हैं।
एवोकाडो
ओमेगा-3 फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर एवोकाडो गुणों की खान है। ये आवश्यक पोषक तत्व न केवल त्वचा के स्वास्थ्य को पोषित करते हैं, बल्कि बेहतरीन मॉइश्चराइजर के रूप में भी काम करते हैं।
अंडे
अंडों को प्रोटीन का पावर हाउस कहा जाता है। यह बालों, स्किन और नाखूनों के लिए बहुत ही जरूरी है। समय से पहले बुढ़ापा रोकने और मांसपेशियों की टोनिंग को बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रोटीन का सेवन करना बहुत जरूरी होता है।
हरी सब्जियां
पालक, सरसों का साग और मेथी जैसी हरी सब्जियां एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होती हैं। इनमें एंटीऑक्सिडेंट, पॉलीफेनॉल और क्लोरोफिल पाया जाता है। इनका सेवन करने से सेल मेंब्रेन मजबूत होती है और त्वचा को कोमल बनाए रखने के लिए कोलेजन को प्रोटेक्ट करती है।
तरबूज
विटामिन सी, लाइकोपीन और पोटेशियम से भरपूर, तरबूज सेल्स को हाइड्रेट और पोषण देता है। इसके अलावा ये एंटी एजिंग से जुड़ी समस्या के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में देरी होती है।
दही
स्किन को चमकदार और एजिंग से बचाने के लिए दही का रोजाना सेवन जरूरी है। कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स से भरपूर, दही की लैक्टिक एसिड सामग्री एक्सफोलिएशन में हेल्प करती है जिससे लंबे समय तक चेहरे पर चमक बनी रहती है।
बादाम
बादाम जैसे नट्स में विटामिन ई भरपूर होता है जो स्किन टिश्यू की रिपेयरिंग में मदद करता है। बता दें कि विटामिन ई एक पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो झुर्रियों को कम करने के अलावा स्किन को यंग और ग्लोइंग बनाए रखने के काम आता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)












Click it and Unblock the Notifications