Tips For Romance: शादी के सालों बाद भी कैसे बनाए रखें रिश्ते में रोमांस,अपनाएं ये 7 खास टिप्स
Tips For Romance: शादी के शुरुआती सालों में प्यार और रोमांस अपने आप खिलते हैं। छोटी-छोटी बातें खुशी देती हैं, मुलाकातें खास लगती हैं और साथ बिताया हर पल यादगार बन जाता है, लेकिन समय के साथ, काम की जिम्मेदारियां, बच्चों की परवरिश, घरेलू तनाव और रोजमर्रा की भागदौड़, इन सबके कारण रिश्ते में वही उत्साह कम होता हुआ महसूस होने लगता है।
रिश्ते में प्रयास और संवेदनशीलता को जिंदा रखें
हालांकि खुशखबरी ये है कि रोमांस किसी भी उम्र या किसी भी स्टेज पर दोबारा जगाया जा सकता है। वह बस थोड़ी समझ, समय और प्रयास की मांग करता है। रिश्ते में रोमांस अपने आप नहीं रहता बल्कि उसे समय प्रयास और संवेदनशीलता से जिंदा रखना पड़ता है।

शादी की कई सालों बाद ऐसे जगाएं प्यार
जब पार्टनर एक-दूसरे को समझने और महत्व देने की कोशिश करते हैं तो शादी के कई सालों बाद भी वही चमक, वही प्यार और वही रूहानी कनेक्शन वापस लौट आता है। यहां कुछ आसान और कारगर तरीके दिए गए हैं जो शादी के कई सालों बाद भी रिश्ते में प्यार और ताजगी बनाए रखने में मदद करेंगे।
शादी के कई सालों बाद भी रिश्ते में प्यार और ताजगी को ऐसे बनाए रखें
1. हर दिन लव लैंग्वेज में बात करें
-हर इंसान प्यार को महसूस करने का तरीका अलग होता है। किसी को तारीफ सुनकर अच्छा लगता है, किसी को स्पर्श से,किसी को समय देने से। अपने पार्टनर की लव लैंग्वेज को समझें और उसी तरीके से प्यार जताएं।
-रोज एक प्यारी सी तारीफ करे। सुबह-सुबह गले लगाएं, दिन में एक छोटा सा प्यारभरा मैसेज करें। ये छोटी बातें दिल को गहराई से छूती हैं और रिश्ते में गर्माहट बनाए रखती हैं।
2. डेट नाइट्स को रिलेशनशिप की रीफ्रेश बटन बनाएं
-शादी के कई साल बाद भी डेट पर जाना उतना ही जरूरी है जितना पहले था। हफ्ते में एक बार सिर्फ दो लोग- बिना फोन, बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के। कभी कैफे, कभी मूवी तो कभी लंबी ड्राइव पर निकलें।
-अगर बाहर जाना न हो सके तो घर पर कैंडल-लाइट डिनर भी रोमांटिक माहौल बना सकता है। डेट नाइट्स से रिश्ते में नई ऊर्जा आती है और पार्टनर्स एक-दूसरे पर फिर से फोकस कर पाते हैं।
3. सरप्राइज देने की आदत रखें
रिश्ते में रोमांस बनाए रखने का सबसे प्यारा तरीका है,अनएक्सपेक्टेड गिफ्ट या जेस्चर जैसे- पार्टनर के पसंदीदा फूल, एक छोटी सी चिट्ठी, मनपसंद डिश बनाना, उनके लिए कोई काम संभाल लेना। इन छोटे सरप्राइज से पार्टनर को महसूस होता है कि आप अब भी उन्हें उसी तरह खास मानते हैं।
4. बातचीत को रिश्ते की ताकत बनाएं
कई रिश्ते इसलिए दूरी महसूस करते हैं क्योंकि पार्टनर एक-दूसरे से खुलकर बात नहीं करते। हर दिन सिर्फ 10 से 15 मिनट बैठकर बातें करें जैसे दिन कैसा गया, क्या अच्छा लगा, क्या तनाव दे रहा है और क्या चीज खुशी दे रही है। इमोशनल कनेक्शन जितना मजबूत होगा, रोमांस उतना ही गहरा होगा।
5. एक-दूसरे को पर्सनल स्पेस देना न भूलें
रोमांस तब ही पनपता है जब दोनों पार्टनर्स खुद को मानसिक रूप से खुश और संतुलित महसूस करते हैं। एक-दूसरे के शौक को सपोर्ट करें, अकेले समय बिताने की जरूरत को समझें, व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित करें। एक खुश इंसान ही अपने रिश्ते में खुशी जोड़ सकता है।
6. पुरानी यादों को दोबारा जिएं
कभी-कभी वही चीजें रिश्ते में फिर से ताजगी भर देती हैं जैसे- वो पहली मुलाकात वाली जगहशादी की सालगिरह पर पुरानी तस्वीरें, साथ में सुना गया कोई फेवरेट गाना, पुरानी यादें प्यार की गर्माहट को फिर से जगा देती हैं।
7. प्यार दिखाने में झिझकें नहीं
शादी के सालों बाद कई लोग प्यार जताने में संकोच करने लगते हैं जबकि रोमांस को जिंदा रखने के लिए एक्सप्रेशन बहुत जरूरी है। हाथ पकड़ना, गले लगाना, मैं तुम्हें प्यार करता/करती हूं कहना। ये सब चीजें रिश्ते को मीठा और सजीव बनाए रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications