बच्चे गलती करें, तो गुस्सा या मारने की बजाय अपनाएं ये तकनीक, जानें क्या है Time Out
What is Time Out technique: हर माता-पिता चाहते हैं कि बच्चे उनकी बताई बातें सीखें। जब बच्चें गलती करते हैं तो कई बार गुस्से में आकर पेरेंट्स उन्हें डांट देते हैं या फिर मार भी देते हैं। मगर हमेशा ये तरीका सही नहीं होता। मगर इससे बच्चे सीखने की बजाय और भी ज्यादा चिड़चिड़े हो जाते हैं। ऐसे में चलिये हम आपको बताते हैं कि बच्चों को कैसे समझाया जा सकता है वो भी बिना डांटे और बिना मारे।
टाइम आउट एक ऐसी तकनीक है, जिसमें थोड़ी देर के लिए बच्चों को अलग और किसी शांत जगह पर बैठाया जाता है, ताकि वो अपनी गलती समझ सकें और शांत रह सकें। ये तकनीक बच्चों को सही और गलत में अंतर करने में मददगार होती है।

इसके लिए आपको एक शांत सी जगह चुननी होगी। ताकि बच्चा अपना ध्यान भटकाए बिना सही से बैठ सके। ये जगह काफी आरामदायक और सुरक्षित होनी चाहिए। अगर आपका बच्चा 5 साल का है तो 5 मिनट का समय सही रहेगा। आपको बच्चे की उम्र के अनुसार ही ये तकनीक तय करनी होगी।
बच्चे को इस तकनीक के जरिये बताएं कि उसने क्या गलत किया है। तरीके से उसे समझाएं कि क्या गलत है और क्या सही। टाइम आउट देते समय आपको भी अपने आप को शांत रखना चाहिए। अगर आप गुस्से में बच्चे को टाइम आउट दे रहे हैं तो आप उसे कभी भी अपनी बात नहीं समझा पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications