Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोफे से शुरू होता है सुकून, रिश्तों के साथ क्यों बदल रहा है फर्नीचर ट्रेंड?

आज समय तेजी से बदल रहा है। इसके साथ इस दौर में रिश्तों में भी कई तरह के बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं। आजकल के रिश्तों दिखावे की कोई जगह नहीं है। लोग अब बड़े-बड़े सरप्राइज या महंगे गिफ्ट से कम और रोजमर्रा की साथ बिताई गई जिंदगी से ज्यादा खुश हो रहे हैं। कपल्स अब घर पर ज्यादा समय बिताते हैं। उसी एक वजह वर्क फ्रॉम होम है। वो पार्टी या गेट-टुगेदर भी घर में करते हैं। अपने कॉरपोरेट टाइमिंग से निकलकर दिनभर की थकान के बाद साथ में आराम करना पसंद करते हैं। ऐसे में घर का फर्नीचर सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि आराम और सुविधा के लिए चुना जा रहा है। जो मॉर्डन घरों की पहचान भी बन रहे हैं।

Modern Relationships

पहले लोग सोफे, टेबल या डाइनिंग इसलिए खरीदते थे कि वो देखने में शानदार लगें या ट्रेंड में हों। जिससे उनके घर में आने वाले मेहमान भी खुश हो जाएं। अब ये जमाना बदल रहा है। सवाल ये रहते हैं कि क्या ये हमारी लाइफस्टाइल के काम आएगा? क्या इस पर बैठकर घंटों बात कर सकते हैं? क्या मूवी नाइट आराम से निकल जाएगी? यही सोच के साथ कपल्स आज के समय में खरीदारी करते हैं।

एक समय था जब ड्रॉइंग रूम में सख्त, डिजाइनर और सिर्फ शोपीस जैसे सोफे रखे जाते थे। जो देखने में तो शानदार, लेकिन बैठते ही कंफर्ट फील नहीं होता था। अब कपल्स उनकी जगह गहरी सीट वाले मुलायम कुशन और अच्छी बैक सपोर्ट वाले सोफे ले रहे हैं। लोग ऐसे कपड़े और मटेरियल पसंद कर रहे हैं जो घर को वॉर्म और सुकून का एहसास दें। आजकल फर्नीचर को दोनों मिलकर पसंद करते हैं। ये सिर्फ एक पार्टनर की पसंद नहीं होती, बल्कि आपसी समझ और जरूरत का नतीजा होता है। हल्के रंग, बदलने लायक सेटअप और टिकाऊ (मजबूत) लकड़ी का फर्नीचर ज्यादा पसंद किया जा रहा है। क्योंकि ये लंबे समय तक चलता है और घर बदलने या परिवार बढ़ने जैसी स्थितियों में भी काम आता है।

सर्राफ फर्नीचर के संस्थापक रघुनंदन सर्राफ भी मानते हैं, आजकल फर्नीचर खरीदने के बारे में कपल्स की सोच में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछली पीढ़ियों में लोग या तो फर्नीचर के डिज़ाइन पर ध्यान देते थे या फिर किसी खास ट्रेंड को फॉलो करने पर। लेकिन आजकल आराम और इमोशनल वैल्यूज पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गए हैं। उदाहरण के लिए, ठोस लकड़ी का फर्नीचर न केवल लंबे समय तक मज़बूती की गारंटी देता है, बल्कि यह कमरे को गर्माहट और सुकून भी देता है।

आराम को प्रायोरिटी देने वाले फर्नीचर विकल्प फ्यूचर प्लानिंग का भी हिस्सा होते हैं। क्योंकि ये सब लंबे समय तक बिना बदले टिकेंगी और नए अपार्टमेंट में रहने से लेकर बड़े परिवारों तक। सबके जीवन में आने वाले बदलावों के साथ तालमेल बिठाएंगी। अब वे फर्नीचर के स्टाइल को बार-बार अपग्रेड या बदलते नहीं हैं। मॉर्डन रिलैक्स और फोक्स्ड फर्नीचर निर्माण के मूल में एक ऐसी अंतर्दृष्टि है जो रिश्तों से परे है। एक अच्छे रिलेशनशिप को एक अच्छे तरह से डिज़ाइन किए गए सोफे की तरह ही सपोर्ट, सिक्योरिटी और कंफर्ट की आवश्यकता होती है। आज के घरों में आराम विलासिता नहीं बल्कि एक आवश्यकता बन गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+