क्या है Dermatomyositis? जिसकी वजह से हुई 'छोटी बबीता' सुहानी की मौत, जानें इस खतरनाक बीमारी के लक्षण

Suhani Bhatnagar Demise: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता के रोल से फेमस हुईं सुहानी भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। महज 19 साल की उम्र में एक गंभीर बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गईं। जानकारी के मुताबिक, सुहानी भटनागर डर्मेटोमायोसाइटिस (dermatomyositis) जैसी बीमारी से पीड़ित थीं। आइए जानते हैं कि इस बीमारी के क्या लक्षण हैं।

क्या होता है डर्मेटोमायोसाइटिस?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डर्मेटोमायोसाइटिस एक ऐसी बीमारी है जो कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में पाई जाती हैं। इससे हमारे शरीर की धीरे-धीरे इम्यूनिटी कम होने लग जाती है और अन्य गंभीर बीमारी से लड़ने की क्षमता भी खत्म हो जाती है। इसके इलाज के लिए स्टेरॉयड लिए जाते हैं। जो कि अलग-अलग तरह के होते हैं। लेकिन इसके कई तरह के नुकसान भी होते हैं। इससे इम्यून सिस्टम और कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती है। डर्मेटोमायोसाइटिस बीमारी की वजह से शरीर में रैशेज और मसल्स कमजोर होने लगती है।

suhani bhatnagar

क्या है डर्मेटोमायोसाइटिस के लक्षण?
डर्मेटोमायोसाइटिस के लक्षण कभी भी आ सकते हैं। कई बार ये बीमारी जल्दी पता चल जाती है औऱ कई बार इसके लक्षण देर से नजर आते हैं। स्किन के कलर में अगर बदलाव नजर आ रहा है या फिर चेहरे में या आंखों के पास रैशेज हो रहे हैं तो आपको तुरंत सतर्क होने की जरूरत है। इसके अलावा इनमे से कोई भी लक्षण नजर आते हैं तो डॉक्टर को जरूर संपर्क करें-

शरीर में खुजली और दर्द होना
इम्युनिटी कमजोर होने लगती है
शरीर के उपरी हिस्सों में मसल्स कमजोर होना
चेहरे की स्किन ज्यादा डस्की होना

डर्मेटोमायोसाइटिस की वजह
डर्मेटोमायोसाइटिस की असल वजह क्या है इसके बारे में खास जानकारी नहीं मिली। लेकिन ये ज्यादातर उन लोगों को होती है जिनकी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो। इसके अलावा ये बीमारी ज्यादातर उन लोगों में पाई जाती है जो लोग अधिक सिगरेट, वायरल इंफेक्शन या फिर पेट से जुड़ी समस्या हो।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+