Air Pollution: हार्ट से लेकर किडनी तक, वायु प्रदूषण सेहत के लिए है खतरनाक, हो सकती है गंभीर बीमारियां

Side Effects Of Air Pollution: वायु प्रदूषण आजकल एक गंभीर समस्या बन गई है। हम सभी जानते हैं कि साफ हवा हमारे लिए बहुत जरूरी है, लेकिन बढ़ते प्रदूषण के कारण हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। वायु प्रदूषण के कारण कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। जो लोग रोज ऑफिस या स्कूल, कॉलेज जाते हैं उनके लिए जानना बेहद जरूरी है।

दिल्ली में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। चलिए आज हम आपको बताते हैं। वायु प्रदूषण से कौन-कौन सी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

Air Pollution

दिल की बीमारियां
वायु प्रदूषण दिल की सेहत पर भी बुरा असर डालता है। प्रदूषित हवा से रक्तचाप बढ़ सकता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

कैंसर
प्रदूषित हवा के लंबे समय तक संपर्क में रहने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, विशेष रूप से फेफड़ों का कैंसर। इसलिए जरूरी है कि घर से निकलने से पहले मास्क जरूर पहन लें।

त्वचा और आंखों की समस्याएं
प्रदूषण से त्वचा पर रैशेज, जलन, और ऐलर्जी हो सकती है। इसके अलावा, आंखों में जलन, खुजली और लालपन जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आंखों में प्रदूषित हवा के कण लगातार जाते रहें, तो यह मोतियाबिंद और अन्य आंखों की समस्याओं का कारण बन सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव
कुछ शोधों में यह पाया गया है कि वायु प्रदूषण मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है। यह काफी चिंता का विषय है। प्रदूषित वातावरण में रहने से मस्तिष्क पर तनाव पड़ता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर असर
गर्भवती महिलाओं को प्रदूषित हवा से अधिक खतरा होता है, क्योंकि इससे उनके गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास प्रभावित हो सकता है। प्रदूषण से नवजात शिशुओं में श्वसन समस्याएं, अस्थमा और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए गर्भवाती महिलाएं जितना हो सके घर से बाहर ना निकलें।

इम्यून सिस्टम पर प्रभाव
वायु प्रदूषण हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है, जिससे हमें अन्य तरह की बिमारियां हो सकती है। इसलिए जहाँ तक संभव हो, प्रदूषण से बचने के लिए बाहर कम समय बिताएं, खासकर जब वायु गुणवत्ता खराब हो। घर के अंदर एयर प्यूरिफायर का उपयोग करें और खिड़कियां बंद रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+