Side Effects Of Eggs: रोज अंडे खाते हैं तो हो जाएं सावधान, शरीर में हो सकती हैं ये बड़ी बीमारियां

Eating Eggs In Winters: ज्यादातर घरों में रोज सुबह अंडे नाश्ते के तौर पर खाए जाते हैं। खासतौर से ठंड के मौसम में हर दिन अंडा बनता ही है। हम बचपन से ही सुनते आ रहे हैं अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन डी और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा अंडे खाने से गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

अंडे कई तरह के पोषण तत्व होते है यही वजह है कि हमारे बड़े लोग भी रोज अंडे खाने की सलाह देते हैं। लेकिन अंडे का जो पीला हिस्सा होता है, उसमें सबसे कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है। अगर आप हर रोज अंडे खाएंगे तो इससे पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा ये शुगर लेवल को भी बढ़ाता। इसके अलावा और भी कई ऐसी बड़ी वजह हैं जिसके कारण हर रोज अंडा खाने से आपको परहेज करना चाहिए।

पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक
अगर आप हर रोज अंडे खा रहे हैं तो ये आपके पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपको पेट दर्द की भी शिकायत हो सकती है। इसके अलावा जो डायबिटीज के मरीज हैं वह अंडा खाने से बचें।

Eggs

हार्ट के मरीजों के खतरनाक
ज्यादा अंडा खाने से आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है और ये हार्ट के मरीजों के लिए अच्छा नहीं है। डॉक्टर भी दिल के मरीजों को ज्यादा अंडा खाने की सलाह नहीं देते क्योंकि ये हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा और बढ़ाता है।

तेजी से बढ़ता है वजन
जिन लोगों का देर से वजन बढ़ता है उनके लिए अंडे खाना हेल्दी है। लेकिन जिनका वजन बहुत जल्दी बढ़ता है वह आज ही अपनी डाइट से अंडे को हटा दें। अगर आप जरूरत से ज्यादा अंडे खाते हैं तो ये आपका वजन जल्दी बढ़ा देता है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बकि प्रति दिन 2 या अधिक अंडे खाने से कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ता।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+