Shardiya Navratri 2025: व्रत करने वालों के लिए 8 डिटॉक्स ड्रिंक्स आइडियाज, शरीर को मिलेगी भरपूर एनर्जी
Shardiya Navratri 2025: भारत में व्रत रखना सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि ये शरीर को शुद्ध करने और अनुशासन में रहने का भी एक तरीका है। नवरात्रि, एकादशी या अन्य पर्वों पर लोग अक्सर उपवास करते हैं।
डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन शरीर को ताजगी देता है
ऐसे में हल्का और पौष्टिक आहार लेना जरूरी हो जाता है ताकि शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिल सके और पेट भी आराम महसूस करे। व्रत के दौरान डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन शरीर को ताजगी देने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और ऊर्जा बनाए रखने का बेहतरीन विकल्प है।

डिटॉक्स ड्रिंक्स शरीर को स्वस्थ रखते हैं
-नवरात्रि व्रत रखना सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं है, बल्कि ये शरीर और मन को अनुशासित करने का भी तरीका है। ऐसे समय में अगर आप सही डिटॉक्स ड्रिंक्स अपनाते हैं तो न केवल आपका शरीर स्वस्थ रहेगा बल्कि ऊर्जा से भी भरपूर महसूस करेंगे।
-आइए आपको बताते हैं कुछ आसान और हेल्दी डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में, जिनका आप व्रत में सेवन कर सकते हैं और एनर्जी प्राप्त कर सकते हैं।
नवरात्रि व्रत करने वाले जरूर पिएं ये 8 डिटॉक्स ड्रिंक्स
1. नारियल पानी
व्रत के समय शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है। नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और इसमें पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। ये न केवल प्यास बुझाता है बल्कि डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। नारियल पानी पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है और ये पेट को हल्का रखता है।
2. नींबू-शहद डिटॉक्स ड्रिंक
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पिया जा सकता है। ये ड्रिंक शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। व्रत के दौरान अगर थकान या कमजोरी महसूस हो, तो ये ड्रिंक ताजगी और एनर्जी दोनों देगा।
3. खीरा-पुदीना वॉटर
खीरा ठंडक देने वाला माना जाता है और इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है। पुदीना पाचन को दुरुस्त करता है और ताजगी देता है। बस एक बोतल पानी में खीरे के स्लाइस और कुछ पुदीने की पत्तियां डालकर फ्रिज में ठंडा कर लें। दिनभर व्रत में इसे पीते रहने से शरीर हल्का और फ्रेश रहेगा।
4. नारियल दूध-फ्रूट्स स्मूदी
अगर आप व्रत में डेयरी उत्पाद नहीं खाते, तो नारियल दूध से बनी स्मूदी ट्राई कर सकते हैं। इसमें कटे हुए फलों जैसे केला, सेब या चीकू डालकर ब्लेंड करें और ऊपर से थोड़ा शहद मिला लें। ये ड्रिंक न केवल पेट भरने वाला है, बल्कि पोषण से भी भरपूर है।
5. अदरक-तुलसी डिटॉक्स टी
व्रत के दौरान हल्की हर्बल चाय शरीर को डिटॉक्स करने के लिए बहुत लाभकारी होती है। पानी में अदरक और तुलसी की पत्तियां डालकर उबालें और छानकर पी लें। ये इम्युनिटी को मजबूत करती है, सर्दी-जुकाम से बचाती है और शरीर को भीतर से शुद्ध करती है।
6. अनार का जूस
अनार का जूस व्रत में एनर्जी का अच्छा स्रोत होता है। इसमें आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को ताकत देते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। अनार का जूस पीने से कमजोरी नहीं होती और भूख भी देर तक नहीं लगती है।
7. तरबूज डिटॉक्स ड्रिंक
गर्मियों में अगर आप व्रत कर रहे हैं, तो तरबूज से बना ड्रिंक बहुत फायदेमंद रहेगा। तरबूज में 90 फसीदी से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसमें पुदीना और थोड़ा नींबू का रस डालकर पीने से ये और ज्यादा ताजगी भरा बन जाता है।
8. सेब-दालचीनी डिटॉक्स वॉटर
एक जग पानी में कटे हुए सेब के स्लाइस और एक छोटा टुकड़ा दालचीनी डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। ये ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर से अनचाहे फैट को भी कम करने में मददगार है। व्रत के दौरान ये पेट को हल्का और दिमाग को एक्टिव रखेगा।












Click it and Unblock the Notifications