Self Care Sunday Routine: घर पर इस स्पा रूटीन से खुद को दें प्यार, बॉडी और माइंड होगा रिलैक्स
Self Care Sunday Routine: हर हफ्ते की भागदौड़, काम का दबाव और लगातार भागती दिनचर्या के बीच हम अक्सर खुद का ख्याल रखना भूल जाते हैं। हालांकि हफ्ते में एक दिन ऐसा जरूर होना चाहिए जो सिर्फ आपके लिए हो।
खुद को रिलैक्स करें, बॉडी और माइंड को आराम दें
इस दिन आप खुद को रिलैक्स करें, अपनी बॉडी और माइंड को आराम दें और अंदर से फिर से एनर्जाइज महसूस करें। इसी सोच से जुड़ा है Self Care Sunday, एक दिन जो पूरी तरह खुद को लाड़-प्यार देने के लिए होता है।

हफ्ते में एक दिन खुद के लिए थोड़ा समय निकालें
हर महिला को अपने लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। चाहे आप कितनी भी व्यस्त क्यों न हों। ऐसे में संडे का एक घंटा खुद को दें। घर पर किया गया आसान स्पा रूटीन न सिर्फ आपकी त्वचा और बालों को बेहतर बनाएगा बल्कि आपको अंदर से तरोताजा महसूस कराएगा।
घर पर ऐसे करें होम स्पा
अगर आप स्पा जाने का समय या बजट नहीं निकाल पा रही हैं तो चिंता न करें। आइए आपको बताते हैं एक ऐसा आसान होम स्पा रूटीन, जिससे आप अपने घर पर ही स्पा जैसा अनुभव पा सकती हैं।
होम स्पा रूटीन से खुद की करें देखभाल
1. घर पर स्पा का माहौल तैयार करें
स्पा जैसा माहौल बनाने के लिए सबसे पहले अपने कमरे को थोड़ा सजा लें। हल्की रोशनी रखें या फिर अरोमा कैंडल जलाएं। बैकग्राउंड में सॉफ्ट म्यूजिक चलाएं। अपने फोन को साइलेंट मोड पर रखें ताकि कोई व्यवधान न आए। एक शांत और सुकून भरा माहौल बनते ही आपका दिमाग खुद-ब-खुद रिलैक्स हो जाएगा।
2. गर्म पानी से नहाएं
-सप्ताहभर की थकान मिटाने के लिए गर्म पानी से नहाना बहुत फायदेमंद होता है। अगर बाथ टब है तो उसमें कुछ बूंदें लैवेंडर या रोज एसेंशियल ऑयल डालें। ये शरीर की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और स्किन को हाइड्रेट करता है।
-अगर बाथ टब नहीं है तो बस एक बाल्टी गर्म पानी में कुछ बूंदें नींबू या यूकेलिप्टस ऑयल डालें और उसी पानी से नहाएं। आपका मूड तुरंत फ्रेश हो जाएगा।
3. स्किन के लिए नैचुरल स्क्रब
घर पर बने स्क्रब से बेहतर कुछ नहीं होता। आप एक चम्मच कॉफी पाउडर, एक चम्मच चीनी और थोड़ा नारियल तेल मिलाकर एक परफेक्ट बॉडी स्क्रब बना सकती हैं। इसे नहाने से पहले हल्के हाथों से पूरे शरीर पर रगड़ें। इससे डेड स्किन निकल जाएगी और त्वचा मुलायम और चमकदार लगेगी।
4. फेस केयर
फेशियल हमेशा सैलून में ही हो ऐसा जरूरी नहीं। आप घर पर भी नैचुरल फेशियल कर सकती हैं। सबसे पहले फेस स्टीम लें ताकि रोमछिद्र खुल जाएं। फिर हल्के हाथों से फेस स्क्रब करें। इसके बाद मुल्तानी मिट्टी या एलोवेरा जेल का फेस पैक लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें और हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं। आपकी स्किन तुरंत फ्रेश और ग्लोइंग लगने लगेगी।
5. हेयर केयर
संडे का दिन अपने बालों को प्यार देने के लिए सबसे अच्छा होता है। गर्म नारियल या आर्गन ऑयल से स्कैल्प की हल्की मसाज करें। तेल को कम से कम एक घंटे तक लगा रहने दें। फिर माइल्ड शैंपू से बाल धोएं और कंडीशनर लगाएं। हफ्ते में एक बार ये हेयर स्पा रूटीन अपनाने से बालों की चमक और मजबूती बनी रहती है।
6. हाइड्रेशन और हेल्दी स्नैक्स
सिर्फ बाहर की नहीं भीतर की देखभाल भी जरूरी है। स्पा टाइम में अपने लिए ग्रीन टी, डिटॉक्स वॉटर या फ्रूट इन्फ्यूज्ड ड्रिंक बनाएं।
साथ ही हल्का और हेल्दी स्नैक लें जैसे मिक्स फ्रूट बाउल, योगर्ट या ड्राई फ्रूट्स। इससे आपकी बॉडी भी डिटॉक्स होगी और एनर्जी बनी रहेगी।
7. आराम और आत्म-देखभाल
स्पा के बाद कुछ समय खुद के साथ बिताएं। कोई मोटिवेशनल बुक पढ़ें, जर्नल लिखें या बस गहरी सांसें लें। दरअसल सेल्फ केयर सिर्फ बॉडी का नहीं बल्कि माइंड और सोल का भी ख्याल रखने का तरीका है।












Click it and Unblock the Notifications