क्यों खास है सावन का आखिरी शुक्रवार? जानें ऐसा क्या करें कि प्रसन्न होकर कृपा बरसाएं भोलेनाथ

सावन का पावन पर्व कई मायनों में खास होता है। 19 अगस्त साल 2024 को सावन मास की पूर्णिमा खत्म हो जाएगी। ऐसे में भगवान शिव को समर्पित ये शुक्रवार काफी खास माना जाता है।

ऐसी मान्यता है कि सावन के आखिरी शुक्रवार में अगर आप लक्ष्मी माता की पूजा करते हैं, मंत्र जाप करते हैं तो आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होगी। आपके दांपत्य जीवन में भी सुख आएगा। ऐसे में आइये जानते हैं सावन का आखिरी शुक्रवार क्यों खास है और इस दिन क्या करें कि आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाए।

Sawan 2024

सावन का आखिरी शुक्रवार 16 अगस्त 2024 को होगा। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा को काफी महत्व दिया जाता है। मां लक्ष्मी का व्रत इस दिन रखा जाएगा। मां लक्ष्मी की आराधना इस दिन जो करता है, उसे शुक्र गृह की कृपा मिलती है।

वहीं अगर आपके घर में आर्थिक तंगी हो तो सावन के शुक्रवार को बहुत ताकतवर माना जाता है। भोलेनाथ के साथ साथ मां लक्ष्मी की पूजा को इस दिन खासतौर से महत्व दिया जाता है। दक्षिण भारत में इस दिन को दीपावली की तरह मनाया जाता है। इस दिन देवी की उपासना करने से सुख की प्राप्ति होती है।

सबसे पहले तो पूजा पाठ करने से पहले नहा लें और साफ सुथरे कपड़े पहनें। इसके बाद मंदिर को गंगाजल से शुद्ध करें।

अब माता की चौकी लगाएं और उसपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। इसके बाद इसके ऊपर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करें।

अब भगवान की मूर्ति की दाईं ओर चावल रखकर उसके ऊपर एक पानी से भरा हुआ कलश रखें ।

अब कलश पर कलावा बांधकर स्वास्तिक बनाएं और फिर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करें।

भगवान को भोग लगाए और फिर इस भोग को कन्याओं में बांट दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+