पार्टनर को है बार-बार मैसेज करने की आदत, तो हो सकता है ब्रेकअप, छोटी सी भूल खराब कर देगा रिलेशनशिप

Relationship Tips: हर कोई चाहता है कि उसका रिलेशनशिप अच्छा चले और दोनों के बीच झगड़े ना हों। रिश्ते की शुरुआत में लड़का और लड़की दोनों ही एक दूसरे को जानने के लिए काफी कोशिश करते हैं कि बातचीत होती रहे और जितना हो सके रिश्ता मजबूत बने। लेकिन अगर आप इसके लिए अपने पार्टनर को बार-बार मैसेज भेज रहे हैं तो इससे रिश्ता खराब भी हो सकता है।

रिलेशनशिप का ये मतलब नहीं होता कि आप जब चाहें तो आपका पार्टनर हमेशा आपके लिए समय निकाल पाए। कई बार होता है कि पार्टनर किसी काम के व्य्स्त होता है जिसकी वजह से बात करना उसके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप बार-बार उन्हें मैसेज करते रहें इससे आपका रिश्ता खतरे में भी आ सकता है।

Relationship Tips


अगर आप बार-बार अपने पार्टनर को मैसेज करेंगे तो इसकी वजह से हो सकता है उसकी नजर में आपके लिए अहमियत ही खत्म हो जाए। इसलिए कोशिश करें अपने पार्टनर को भी थोड़ा समय दें और उसे समझने की कोशिश करें। इसके अलावा जब भी रिलेशनशिप में रहकर दोनों के बीच झगड़े होने लगते हैं तो मैसेज के जरिए सारा गुस्सा निकाल देते हैं। ऐसा बिल्कुल भी ना करें क्योंकि फिर रिश्ते में दूरियां और बढ़ने लगती हैं।

जब भी आप गुस्से में होते हैं गलत मैसेज भेज देते हैं इससे सामने वाले को बुरा भी लग सकता है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी गुस्सा हों तो पहले शांत मन से उसके बारे में सोचें और अपने फोन को बंद कर दें। इसके बाद जब आपको सही लगे तब शांत मन से उससे बात करें इससे दोनों के बीच दूरियां भी नहीं आएंगी।

कई बार हम अपने पार्टनर से कुछ ज्यादा ही अटैच हो जाते हैं। ऐसे में उससे बात करने के लिए पूरा दिन मैसेज कर के परेशान करते हैं। हो सकता कि उसे ये चीज पसंद हो लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें ये सब आदतें परेशान करती हैं और वह फिर इस रिश्ते से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं। इसलिए कोशिश करें जब आपका पार्टनर फ्री हो तब ही उसे मैसेज करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+