Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर बहनें पहने ऐसी पारंपरिक ड्रेस, राखी की थाल लेकर दिखें ट्रडिशनल और स्टाइलिश

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्रेम का सबसे खास त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुखद जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देकर अपने प्रेम और सुरक्षा का वादा निभाते हैं।

पारंपरिक पहनावे से खुद को बनाएं खूबसूरत
इस बार रक्षाबंधन का त्योहार आगामी 9 अगस्त 2025 (शनिवार) को मनाया जाएगा। इस खूबसूरत रिश्ते के त्योहार को खास बनाने के लिए हर कोई अच्छे से सज-धज कर तैयार होता है। खासकर बहनें, जो इस दिन पारंपरिक पहनावे में खुद को बेहद खूबसूरत और गरिमामयी दिखाना चाहती हैं।

Raksha Bandhan 2025

भावनाओं से जुड़ा त्योहार है रक्षाबंधन

रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा त्योहार है। इस दिन का महत्व सिर्फ राखी बांधने तक सीमित नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों में भी छिपा होता है। ऐसे में अपने पहनावे से भी इस दिन को खास बनाना जरूरी हो जाता है।

पारंपरिक ड्रेस पहनकर भाई को बांधे राखी

अगर आप भी सोच रही हैं कि इस रक्षाबंधन पर कौन सी पारंपरिक ड्रेस पहनी जाए, जिससे आप ट्रेडिशनल भी लगें और मॉडर्न भी, तो ये लेख आपके लिए है। आइए जानते हैं राखी के दिन पहनने के लिए कुछ बेहतरीन पारंपरिक ड्रेस ऑप्शन्स

राखी पर बहनें पहने ऐसी पारंपरिक ड्रेस-

1. साड़ी

साड़ी भारतीय पहनावे की शान है। राखी जैसे पारिवारिक त्योहार पर साड़ी पहनना एक क्लासिक और एलिगेंट ऑप्शन माना जाता है। आप सिल्क, चंदेरी, बनारसी या कॉटन की साड़ी चुन सकती हैं। हल्के रंगों जैसे पेस्टल शेड्स या फिर रॉयल ब्लू, मरून, ग्रीन जैसे पारंपरिक रंगों को चुना जा सकता है। इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी और एक सुंदर बिंदी आपके लुक को और भी ग्रेसफुल बना देगी।

2. अनारकली सूट

अगर आप ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा रॉयल और कंफर्टेबल लुक चाहती हैं तो अनारकली सूट एक बेहतरीन ऑपश्न है। फ्लोर लेंथ अनारकली, नेट या जॉर्जेट फैब्रिक में काफी स्टनिंग लगती है। राखी के मौके पर आप हल्के कढ़ाई वाले या मिरर वर्क वाले सूट चुन सकती हैं। ये न केवल पारंपरिक लुक देता है, बल्कि ट्रेंडी भी दिखता है।

3. लहंगा-चोली

अगर आप थोड़ा ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो लहंगा-चोली पहन सकती हैं। आजकल मार्केट में कई तरह के फ्यूजन लहंगे उपलब्ध हैं, जैसे क्रॉप टॉप के साथ लहंगा या जैकेट स्टाइल चोली के साथ। इस तरह की ड्रेसेस ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी देती हैं। राखी जैसे फेस्टिव मौके पर ये स्टाइल आपको सभी से अलग दिखाएगा।

4. कुर्ती और पलाजो

अगर आप हल्के-फुल्के और कंफर्टेबल आउटफिट चाहती हैं, तो कुर्ती के साथ पलाजो या शरारा सेट बहुत अच्छा विकल्प है। ये पहनने में आसान होता है और आपको ट्रेडिशनल लुक भी देता है। आप इस आउटफिट को भारी झुमके और एक सुंदर दुपट्टे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

5. इंडो-वेस्टर्न गाउन

जो बहनें पारंपरिक के साथ थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं, उनके लिए इंडो-वेस्टर्न गाउन बेस्ट ऑप्शन है। ये एथनिक लुक के साथ-साथ आपको रेड-कार्पेट फील भी देगा। बेल्ट स्टाइल कुर्ती गाउन या वन साइड ऑफ-शोल्डर गाउन आजकल ट्रेंड में है।

लुक को पूरा करने के लिए इन एक्सेसरीज का करें इस्तेमाल-

-झुमके या चांदबाली
-चूड़ियां या कड़े
-बिंदी और सिंपल हेयरस्टाइल
-ट्रेडिशनल जूती या कोल्हापुरी चप्पल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+