Raksha Bandhan 2023: इस रक्षाबंधन पर हर भाई करें ये 5 काम, बहनों से मिलेगा प्यार और सम्मान

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के लिए बहुत ही खास होता है। इस त्योहार के आते ही भाई-बहन के बीच न सिर्फ प्यर बढ़त है बल्कि उनकी आपसी बॉन्डिंग भी काफी स्ट्रॉन्ग होती है। इस साल रक्षाबंधन का त्योगार आगामी 30 अगस्त और 31 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर सुंदर राखी बांधती है और भाई बदले में बहन को अच्छे अच्छे गिफ्ट्स देते हैं। साथ ही भाई अपनी बहन को हर मुसीबत से बचाने और उसकी रक्षा करने का वादा भी करते हैं।

आपको बता दें कि हर समय भाई अपनी बहन की रक्षा करने के लिए उसके पास मौजूद नहीं हो सकता है। ऐसे में अपनी बहन को खुद की रक्षा करने के काबिल बनाने में उसकी मदद की जा सकती हैं। भाई को देखना होगा कि कोई भी चीज उसकी बहन के दुख का कारण न बन सके। बहन को किसी दूसरे व्यक्ति के मदद की जरूरत न पड़े। आइए आपको बताते हैं कि एक भाई अपनी बहन को किस तरह से स्ट्रॉन्ग बना सकता है।

Raksha Bandhan

बहन को बताएं आत्मसम्मान का महत्व
हर लड़की एक पुरुष के रूप में अपने पिता और भाई को ही सबसे पहले पहचानती है। ऐसे में जरूरी है कि बचपन से उसके सामने एक अच्छा उदाहरण मौजूद हो ताकि वह घर से बाहर पुरुषों को बेहतर तरीके से डील कर सके। भाई हमेशा अपनी बहनों को बताएं कि किसी भी व्यक्ति के लिए अपने आत्मसम्मान से समझौता न करें। यही चीज लड़कियों को कॉन्फिडेंट बनाती है। खराब परिस्थितियों में डटकर लड़ने का साहस देती है। भााई को अपनी बहन को आत्मसम्मान का मतलब जरूर समझाना चाहिए।

बहन की हर चीज पर रोक-टोक न करें
एक समझदार भाई अपनी बहन की हर चीज पर रोक टोक नहीं करता है। भाई को अपनी बहन को बाहरी दुनिया को समझने में मदद करनी चाहिए। अपने शब्दों से कुछ गलत करने से रोकने की बजाए उसक विश्वास दिलाना चाहिए। ऐसे में बहन खुद ही चीजों को सोच समझकर करने लगती है। दोस्त बनकर बहन की मदद करें। उसे खुलकर जीने दें ताकि वह खुद को बेहतर तरीके से समझ सकें।

बहन के फैसलों पर जताएं भरोसा
कई घरों में आज भी बचपन से ही लड़कियों को ये महसूस करा दिया जाता है, कि उन्हें सही-गलत का अंतर नहीं पता है। ऐसे में शादी के बाद लड़कियां पति और बच्चों पर निर्भर हो जाती हैं। ऐसे में हर भाई को अपने घर में यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बहन को अपनी राय देने का समान मौका मिले। साथ ही उसके फैसलों पर सवाल करने या उसका मजाक बनाने की जगह उस पर भरोसा जताना चाहिए।

बहन को दें सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग
बदलते परिवेश में किसी की रक्षा के लिए हर समय मौजूद होना संभव नहीं। ऐसे में हर भाई को अपनी बहन को खुद की रक्षा करने के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग देनी चहिए। बहन को फिजिकली स्ट्रॉन्ग बनने में मदद करें ताकि वह अपनी रक्षा खुद कर सके और उसे दूसरों की मदद की जरूरत न पड़े। उसे हर पल मोटिवेट करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+