Promise Day 2026: 'जनम जनम का साथ है', खास अंदाज में मनाएं प्रॉमिस डे
Promise Day 2026: वैलेंटाइन वीक का 5वां दिन 'प्रॉमिस डे' कहलाता है, जो कि है कसमों-वादों का दिन, कहते हैं कि ये दिन प्रेमियों के लिए काफी मायने रखता है क्योंकि इस दिन लोग एक-दूसरे का साथ कभी ना छोड़ने की कसम खाते हैं। ये एक ऐसा दिन है जो केवल उपहारों या शब्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रिश्तों की गहराई और भरोसे का प्रतीक है।
आपको बता दें कि किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है, उसी भरोसे पर एतबार करने का दिन है 'प्रॉमिस डे', कहते हैं जहां भरोसा होता है, वहां कभी ना टूटने वाला रिश्ता होता है।

एक सच्चा वादा पार्टनर के मन में सुरक्षा की भावना पैदा करता है और साथ ही रिश्तों में पारदर्शिता भी पैदा करता है, ये इमोशनली रिलेशन को मजबूत भी बनाता है और साथ ही ये दिन अपनी पुरानी गलतियों को भूलाकर आगे बढ़ने का भी है।
Promise Day 2026: प्रॉमिस डे कैसे मनाएं?
आज आप अपने साथी के पास बैठें और उन्हें बताएं कि 'मैं हर परिस्थिति में तुम्हारा साथ दूंगा' या 'मैं हमेशा तुम्हारी बात सुनूंगा।' आप ये बात लेटर के जरिए भी कह सकते है, भले ही जमाना आज डिजिटल का हो लेकिन आज भी हाथ से लिखा खत बेशकीमती उपहार हो सकता है।
'पुरानी यादें ताजा करें और भविष्य की योजनाएं बनाएं'
यदि आप अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं, तो एक रिंग देकर अपने रिलेशन को आगे ले जा सकते हैं। इस दिन पुरानी यादें ताजा करें और भविष्य की योजनाएं बनाएं। यही नहीं आप एक-दूसरे से अच्छी आदतों को अपनाने और स्वास्थ्य का ख्याल रखने का वादा भी कर सकते हैं।
Promise Day 2026: प्रॉमिस डे क्यों जरूरी है?
जब दो लोग एक-दूसरे से वादा करते हैं, तो उनके बीच भरोसा और गहरा होता है। इससे इनसिक्योरिटी कम होती है। इससे भावनात्मक नजदीकियां बढ़ती हैं और रिश्ता और मजबूत होता है, यह लोगों को अनकही भावनाओं को जाहिर करने और कमिटमेंट को रिन्यू करने के लिए बढ़ावा देता है।
Promise Day 2026: 'प्रॉमिस डे' के लिए बेस्ट बॉलीवुड Songs
इस प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर के साथ इन रोमांटिक गानों को सुनें और अपने वादों को संगीत के साथ हमेशा के लिए खास बना दें।
- वादा रहा सनम - फिल्म: खिलाड़ी
- तेरे संग यारा - फिल्म: रुस्तम
- साथ निभाना साथिया - फिल्म: गमन
- जनम जनम का साथ है - फिल्म: ताजमहल
- तेरा बन जाऊंगा - फिल्म: कबीर सिंह
- कसम की कसम है कसम से - फिल्म: मैं प्रेम की दीवानी हूं
- वादा करले जानेजा- फिल्म हाथ की सफाई
- साथ छोड़ूं ना तेरा चाहे दुनिया हो खफा- फिल्म जमाना दीवाना












Click it and Unblock the Notifications