Promise Day 2025: इन खास मैसेजेस के जरिए 'प्रॉमिस डे' पर अपने पार्टनर से करें ऐसा वादा, हमेशा निभाएं साथ
Promise Day 2025 Wishes and Quotes in Hindi: प्यार से भरे इस सप्ताह में वादों और खुशियों की खास अहमियत होती है। अग पार्टनर एक दूसरे कोई स्पेशल वादा करते हों तो ये उनके रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाता है।
11 फरवरी को मनाया जाता है 'प्रॉमिस डे'
वैलेंटाइन वीक का 5वां दिन प्रॉमिस डे होता है। ये हर साल 11 फरवरी को मनाया जाता है। ये दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत ही खास होता है क्योंकि इस दिन कपल्स, दोस्त और परिवार के लोग एक-दूसरे से प्यार, साथ और भरोसे के वादे करते हैं।

पार्टनर के साथ खड़े रहने का वादा
-रिश्ते को गहराई और मजबूती देने के लिए ही वादें किए जाते हैं। 'प्रॉमिस डे' के इस खास मौके पर आप अपने साथी से जीवनभर साथ निभाने, उन्हें खुश रखने और हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने का वादा कर सकते हैं।
-अगर आप भी इस प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर से कोई खास वादा करना चाहते हैं और उसके लिए खूबसूरत शब्दों की तलाश में हैं, तो इन मैसेजेस का इस्तेमाल करें। हम आपके लिए दिल को छू लेने वाले प्रॉमिस डे शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जो आपके जज्बातों को खूबसूरती से बयां करेंगे।
प्रॉमिस डे के लिए खास मैसेजेस
वादा है तुझे दिल से जुदा कभी होने नहीं देंगे,
हाथ हमारा कभी छोड़ने नहीं देंगे,
तेरी मुस्कान ही इतनी प्यारी है कि
हम मर भी जाएं पर तुझे रोने नहीं देंगे
Happy Promise Day
अपने से कभी जुदा, नहीं होने दूंगा,
हर दिन प्यार से भरा होगा,
प्यार ही प्यार होगा,
सुबह से शाम तक
Happy Promise Day
हर रिश्ता विश्वास की डोर से बंधा होता है,
अगर विश्वास न हो तो रिश्ता अधूरा होता है
प्रॉमिस डे पर मैं तुमसे वादा करता हूं,
जिंदगीभर तुम्हारा साथ निभाऊंगा
Happy Promise Day
बातों-बातों में दिल ले जाते हो,
देखते हो इस तरह जान ले जाते हो,
अदाओं से अपने इस दिल को धड़काते हो,
लेकर बाहों में सारा जहां भुलाते हो
Happy Promise Day
तू ना मिले तो गम बड़ा होता है,
तू मिल जाए तो दिल को करार आता है,
करते हैं वादा तुझसे जीने मरने का,
तेरी खुशी से ही हमारा जहां बसता है
Happy Promise Day
न कोई डर, न कोई फिक्र,
बस तुम्हारा साथ चाहिए जिंदगीभर
Happy Promise Day
पल पल साथ निभाएंगे,
हर लम्हा तेरा ख्याल रखेंगे,
हम तुमसे ये वादा करते हैं,
तुझसे ही प्यार करेंगे
Happy Promise Day












Click it and Unblock the Notifications