घंटों ध्यान में मग्न रहते हैं पीएम मोदी, जानिये मेडिटेशन और इसे करने के सही तरीके के बारे में...
मेडिटेशन हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। इसके लाभ अनगिनत हैं। देश के प्रधानमंत्री भी रोजमर्रा से समय निकालकर मेडिटेशन करते हैं। इन दिनों पीएम विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान साधना कर रहे हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि मेडिटेशन क्या है और इसे करने के क्या फायदे होते हैं।
एक अभ्यास, जो आपके मन को शांति और संतुलन देता है। जिसे करने से आपकी ग्रंथियां स्थिर रहती हैं और अपने मन को काबू करने की शक्ति मिलती है। मानसिक चंचलता और अस्थिरता पर नियंत्रण पाने के लिए जो अभ्यास किया जाता है उसे ही मेडिटेशन कहते हैं।

मेडिटेशन काफी पुराना अभ्यास है, जिसका उपयोग लोग लंबे समय से करते आ रहे हैं। इससे न सिर्फ प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है बल्कि जीवन में ऊर्जा का संचार होता है। रोजमर्रा की जिंदगी के लिए ध्यान बेहद जरूरी है। जिस तरह से शरीर के पोषण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन जरूरी है ठीक उसी तरह से बेहतर जिंदगी जीने के लिए मेडिटेशन जरूरी है।
अगर आपको भी लगता है कि मेडिटेशन कैसे किया जाए या आप इसे कर सकेंगे या फिर नहीं तो बता दें कि मेडिटेशन हर कोई कर सकता है। इसे करने के लिए किसी और चीज की जरूरत नहीं है। आपको बस कुछ छोटी सी चीजों का ध्यान रखना है। ऐसे में आइये जानते हैं कि ये चीजें और मेडिटेशन करने का सही तरीका क्या है।
सबसे पहले तो ध्यान रखें कि आपको मेडिटेशन के लिए किसी भी तरह का स्ट्रेस नहीं लेना है। आप सबसे पहले अपनी सांसों पर ध्यान देने की कोशिश करें। लंबी सांस लेंगे तो नेचुरली ही स्ट्रेस दूर होता है। ऐसे में किसी शांत जगह पर बैठ कर लंबी और गहरी सांस लें। अपनी सांसों पर ध्यान लगाएं।
ये ध्यान रहे कि जहां पर आप मेडिटेशन कर रहे हैं, वहां किसी भी तरह का शोर शराबा ना हो। ताकि मेडिटेट करते हुए आपका ध्यान भटके ना। इसके साथ ही आपको अपने कपड़ों का भी खास तौर से ख्याल रखना है। ध्यान रहे कि मेडिटेशन करते हुए आपने एकदम आरामदायक कपड़े पहने हुए हों।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications