Parenting Tips: क्या है हेलीकॉप्टर पैरेंटिंग? आपके बच्चों पर ऐसे करता है असर
Helicopter Parenting: पैरेंट्स के साथ बच्चे का रिश्ता बहुत ही स्ट्रॉन्ग होता है। इस रिश्ते में प्यार, चिंता, मस्ती मजाक, केयर जैसी कई चीजें होती हैं, लेकिन कई बार पैरेंट्स अपने बच्चों के जीवन में जरूर से ज्यादा इंटरफेयर करने लगते हैं। ऐसा करने से बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
आजकल पैरेंट्स और बच्चों के बीच में हेलीकॉप्टर पैरेंटिंग को लेकर चर्चा हो रही है। क्या आपको पता है कि हेलीकॉप्टर पैरेंटिंग क्या होता है। आइए आपको बताते हैं इस तरह के पैरेंटिंग के बारे में और कैसे ये बच्चों में बुरा प्रभाव डाल सकता है।

क्या है हेलीकॉप्टर पैरेंटिंग
-पैरेंट्स अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देना चाहते हैं, ताकि उनका बच्चा समझदार और जिम्मेदार बने। ऐसे में कुछ पैरेंट्स अपने बच्चों की जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी करने लगे। उनकी ये आदत हेलीकॉप्टर पैरेंटिंग के नाम से जानी जाती है।
-हेलीकॉप्टर पैरेंटिंग उसे कहा जाता है जब पैरेंट्स अपने बच्चों की जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी करते हैं और हर वक्त अपने बच्चों के आगे पीछे घूमते रहते हैं।
-यही नहीं पैरेंट्स हर छोटी-बड़ी बात में बच्चों के लिए खुद फैसला ले लेते हैं और उनकी समस्या का समाधान भी खुद ही कर देते हैं। ऐसे में पैरेंट्स अपने बच्चों को बाहरी दुनिया से बचाने की काफी कोशिश करते हैं। ऐसा करना हेलीकॉप्टर पैरेंटिंग कहा जाता है।
-अगर पैरेंट्स अपने बच्चों की एक्टिविटीज पर लगातार नजर रखते हैं और उनके समस्या में पड़ने पर खुद सारे समाधान निकाल देते हैं, बाहरी दुनिया से अपने बच्चों को बचाने की कोशिश करते हैं, बच्चों की भावनाओं को समझने में कठिनाइयां महसूस करते हैं, बच्चों को फैसला लेने का मौका नहीं देते हैं तो ये सब हेलीकॉप्टर पैरेंटिंग कहलाता है। इससे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
हेलीकॉप्टर पैरेंटिंग का बच्चों पर प्रभाव
-हेलीकॉप्टर पैरेंटिंग के कारण बच्चों में आत्मविश्वास की कमी हो जाती है और वह खुद से अपने फैसले नहीं ले पाते हैं। यही नहीं किसी भी परेशानी में पढ़ने पर वह उस समस्या का हल नहीं निकाल पाते हैं। इससे बच्चा अधिक तनाव और प्रेशर में जीने लगता है।
-यही नहीं बच्चों में सामाजिक कौशल का विकास भी नहीं हो पता है। ऐसे में हर पैरेंट्स को बच्चों को कुछ आजादी देनी चाहिए। ऐसा करने से बच्चों में आत्मविश्वास जगता है।












Click it and Unblock the Notifications