Parenting Tips: बच्चों को जरूर सिखाएं ये 6 बेसिक मैनर्स, हर कोई करेगा तारीफ
Parenting Tips 6 Basic Manners For Children: कई पेरैंट्स को अपने बच्चों की आदतों से काफी शिकायत होती है। पैरेंट्स का मानना है कि जब भी कोई मेहमान उनके घर आता है, तो बच्चा ऐसी हरकतें कर देता है कि शर्मिंदगी महसूस होती है। दरअसल इसमें बच्चे की गलती नहीं होती है क्योंकि बच्चे के इन मैनर्स पर गौर करना ही पैरेंट्स का काम होता है।
बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, जिन्हें आकार देने की जिम्मेदारी पैरेंट्स की ही होती है। ऐसे में बच्चों को 6 बेसिक मैनर्स जरूर सिखाने चाहिए। ये न केवल मेहमानों के आगे शर्मिंदगी से बचाएंगे, बल्कि ये आदतें बच्चों को आगे चलकर भी एक अच्छा और बेहतर इंसान बनने में मदद करेंगी।

बच्चे को ये 6 मैनर्स जरूरी सिखाएं-
1. बच्चों को जरूर सिखाएं कि जब तक टेबल पर बैठे सभी लोगों को खाना न मिल जाए, उन्हें खाना नहीं शुरू करना चाहिए। अक्सर बच्चे खाना मिलते ही खाना शुरू कर देते हैं। बच्चों को सिखाएं कि उन्हें सबके साथ ही खाना शुरू करना चाहिए।
2. बच्चों को छोटी उम्र से ही परिवार के लोगों की मदद करने या छोटे-छोटे काम खुद करने की आदत डलवाएं। बच्चों को खाना खाने के बाद बिना कहे ही अपनी प्लेट सिंक में रखना, अपनी पानी की बोतल खुद लेना, खेलने के बाद खिलौने खुद उठाकर रखना जैसे मैनर्स जरूर सिखाएं।
3. जब भी कोई महमान घर में आता है, बच्चे बिना पूछे उनका सामान हाथ लगाते हैं या फिर पर्स छेड़ते हैं। ये बहुत ही शर्मिंदा करने वाली बात है लेकिन अगर आप उस समय बच्चों को टोकेंगे तो उन्हें ये बात कभी समझ नहीं आएगी। ऐसे में बच्चों को छोटी उम्र से ही परमिशन लेने की आदत डालें।
4. आपको बचपन से ही बच्चों को सिखाना चाहिए कि अगर उन्हें किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचना है तो Excuse Me बोलकर अपनी बात कहें। ये सबसे अच्छा तरीका है। बच्चों को बताएं कि बड़ों के बीच में बोलना अच्छी आदत नहीं है।
5. बच्चों को सिखाएं कि अगर उन्हें कुछ भी करने से पहले शक हो रहा है कि वो सही कर रहे हैं या नहीं, ऐसे में उन्हें पेरैंट्स से जरूर पूछना चाहिए। इससे बच्चों में परमिशन लेने की आदत पनपती है। बच्चों में इजाजत लेने की आदत आपको आगे चलकर बहुत ही फायदेमंद साबित होगी।
6. बच्चों को सिखाएं कि वो हमेशा अपने पास एक नैपकिन या रुमाल रखें और जरूरत पड़ने पर अपना मुंह साफ करें। अपने आप को साफ रखना बहुत ही जरूरी होता है।












Click it and Unblock the Notifications