Parenting Tips: स्कूल जाने में नाटक करता है आपका बच्चा? आज ही फॉलो करें ये आसान टिप्स
Parenting Tips In Hindi: पैरेंट्स बनना हर इंसान के लिए एक खुशी का पल होता है लेकिन बच्चे की परवरिश करने में मां-बाप की हालत खराब हो जाती है। हर पेरेंट्स चाहते हैं, कि उनका बच्चा बचपन से ही समझदार और संस्कारी बने। इसके लिए वह बच्चों को अच्छे स्कूल में भेजते हैं।
वहीं अधिकतर बच्चे ऐसे होते हैं, जो स्कूल जाने में रोजाना नाटक करते हैं। ऐसे में माता-पिता का मन पिघल जाता है और वह बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाते हैं। अगर आपका बच्चा भी स्कूल जाने में आनाकानी करता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

आइए आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप अपने बच्चों को आसानी से स्कूल भेज सकते हैं। आप बच्चों के स्कूल नहीं जाने का कारण जरूर जानें। हो सकता है कि बच्चा नए माहौल या नए लोगों से डरता हो। ऐसे में आप बच्चों के टीचर से बात कर सकते हैं।
बच्चों से पूछे स्कूल न जाने का कारण
-बच्चों के स्कूल न जाने का एक कारण ये हो सकता है, कि स्कूल का कोई बच्चा आपके बच्चे को रोजाना परेशान कर रहा हो। इसके अलावा घर में कोई तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है, जो बच्चे को परेशान कर रही हो।
-अगर आपका बच्चा आपको कोई कारण नहीं बताता है, तो थोड़ा समय निकालकर आप अपने बच्चे के पास बैठे और उससे खुलकर बातें करें। बात करते समय ये जानने की कोशिश करें, कि वह स्कूल क्यों नहीं जाना चाहता है।
-जब बच्चा आपसे बात करें, तो उसकी बात को बीच में न काटे, बल्कि ध्यान से उसकी बात सुनें और समझें। आप अपने बच्चों को अपने समय पर होने वाले कुछ किस्से सुनाए और बताएं कि स्कूल में ऐसी शरारत भी होती है।
बच्चों का टाइम टेबल बनाएं
-आप बच्चों को स्कूल जाने के लिए किसी चीज का लालच दे सकते हैं।
-अगर आपका बच्चा रोजाना स्कूल जाता है, तो आप उसे हफ्ते में एक बार ट्रिप पर लेकर जरूर जाएं। इससे बच्चा खुशी से स्कूल जाने लगेगा।
-इसके अलावा आप अपने बच्चों का टाइम टेबल बनाएं जिसमें आप सुबह से लेकर शाम तक की दिनचर्या शामिल करें।
-अगर आप पूरा टाइम टेबल बनाते हैं, तो बच्चे को रोजाना इसकी आदत होने लगेगी और इस टाइम टेबल को फॉलो कर वो हर काम खुशी से करेगा।
स्कूल से संपर्क बनाए रखें
- हर माता-पिता को अपने बच्चों के टीचर और स्कूल से संपर्क बनाए रखना चाहिए ताकि समय-समय की जानकारी माता-पिता को मिल सके।
-आप बच्चे को टिफिन में उसकी पसंद का खाना बनाकर दे सकते हैं और नया बैग, बॉक्स, टिफिन, बोतल जैसी चीजें अगर आप अपने बच्चों को देते हैं, तो वह खुशी से स्कूल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications