नहीं मिल रहीं ऑफिस से छुट्टी तो बॉस के आगे बनाइए ये बहाने, चाहकर भी नहीं कर पाएंगे मना

Leave From Office: आज के समय में लोगों के लिए ऑफिस जाना एक जंग बन चुका है। अपने लाइफस्टाइल को मेंटेन करने के लिए लोगों को पहले कमाना पड़ता है और जब उस काम का नतीजा यानी सैलरी अकाउंट में क्रेडिट होती है तो सबको बहुत ज्यादा खुशी होती है।

जब हमारी पॉकेट में पैसे होते हैं तो हमारा मन काफी जगह घूमने का भी करता है, लेकिन घूमने जाने के लिए सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब आपके मैनेजर या बॉस आपको छुट्टी न दें। हम आपको छुट्टी लेने के लिए कुछ ऐसे बहाने बताते हैं जिन्हें सुनकर आपके मैनेजर भी छुट्टी देने से इनकार नहीं कर पाएंगे।

leave

ऑफिस जाकर काम तो सभी को करना पड़ता है, लेकिन कभी ऐसा दिन भी होता है कि जब हमारा मन कहीं पर अचानक घूमने जाने का कर जाता है। अब इसमें सबसे बड़ा सवाल जो हमें हिट करता है वो है कि ऑफिस में बॉस से क्या कहकर छट्टी मांगे।

आज के टाइम पर बॉस से छुट्टी लेने के लिए हर कोई छोटे-मोटे बहाने मारता ही है, लेकिन बॉस आखिर बॉस ही होते हैं वो हमारे बहानों को पकड़ ही लेते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे छुट्टी लेने के टिप्स देंगे जोकि आपके लास्ट मिनट पर ऑफिस जाने से बचने या फिर ऑफिस से जल्दी निकलने में मदद कर सकते हैं।

पेट दर्द का बहाना

पेट दर्द कभी बताकर नहीं आता तो इसलिए ये बहाना आपके लिए काफी परफेक्ट है। आप अपने बॉस से ये भी बोल सकते हैं की पेट में कुछ प्रॉब्लम है जिसके कारण मैं बेड से उठ भी नहीं पा रहा हूं। लड़कियां ये भी बोल सकती हैं कि आज मुझे मेंस्ट्रुअल क्रेम्प्स हैं या फिर फूड प्वाइजनिंग हो गई है। यकीन मानिए आपके बॉस आपको छुट्टी के लिए बिल्कुल भी मना नहीं कर पाएंगे।

डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट

अगर आपने बीमारी के ज्यादा ही बहाने बना लिए हैं और आपके बॉस आप पर शक करने लगें तो इससे बचने के लिए आप उनसे डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट वाला बहाना जरूर मारें, क्योंकि ये एकमात्र ऐसा बहाना है जिसे लेकर वो बहुत ज्यादा सवाल नहीं पूछेंगे क्योंकि आखिरकार चिकित्सा जानकारी व्यक्तिगत होती है। ये वाला बहाना आप ज्यादा भी ना यूज करें, नहीं तो सबूत के तौर पर डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन बगैरह देना पड़ सकता है।

माइग्रेन प्रॉब्लम

आजकल माइग्रेन प्रॉब्लम काफी कॉमन हो गया है। आप इस दौरान अपने बॉस को ऐसा बोल सकते हैं कि जब तक मेरे साथ ये प्रॉब्लम होती है तब तक मैं सही से काम नहीं कर पाता या पाती। इस दौरान मुझे ज्यादा स्क्रीन देखने से चक्कर भी आने लगता है। यह ऑप्शन भी आपको छुट्टी दिलाने के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।

छोटा सा एक्सीडेंट या फिर चोट का बहाना

छुट्टी लेने के लिए छोटा सा एक्सिडेंट या फिर चोट लगने का बहाना भी आप मार सकते हैं। अपने बॉस से आप ये भी बोल सकते हैं कि सीढ़ी से उतरते हुए आप फिसल गए जिससे आपके पैर में मोच आ गई है, लेकिन बहाना बनाते हुए एक बात का जरूर ध्यान रखें कि चोट ऐसी बताएं जो जल्दी ही ठीक हो जाए या फिर दिखाई ना दे।

फैमिली इमरजेंसी

फैमिली इमरजेंसी एक ऐसा बहाना है जिसमें आपके बॉस आपसे ज्यादा डिटेल नहीं मांगेंगे। इस बहाने के लिए आपको सेल्फ प्रिपेयर्ड रहना बेहद जरूरी है ताकि आप कोई जोखिम न लें। आप ऐसा कुछ बहाना अजमा सकते हैं कि आज मेरे घर में कुछ दुर्घटना हो गई है जिसके कारण मुझे कुछ दिनों के लिए अचानक ऑउट ऑफ टाउन जाना पड़ रहा है। या फिर आप ये भी बोल सकते हैं कि आपके पिता जी की तबीयत काफी खराब है, जिसके कारण आप ऑफिस नहीं आ पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+