National Women’s Day: 'राष्ट्रीय महिला दिवस' पर हर नारी को जरूर भेजें ये खास मैसेजेस, ऐसे मनाएं ये खास दिन
National Women's Day Wishes 2025: हर साल 13 फरवरी 2025 को देशभर में बड़ी ही धूमधाम के साथ राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन को सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में सेलिब्रेट किया जाता है।
13 फरवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय महिला दिवस
सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 में हैदराबाद में एक बंगाली परिवार में हुआ था। सरोजिनी नायडू एक भारतीय राजनीतिक कार्यकर्ता और कवि थीं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के बाद संयुक्त प्रांत की पहली राज्यपाल के रूप में काम किया था।

सरोजिनी नायडू की जयंती
सरोजिनी नायडू को उनकी कविताओं के कारण 'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' और 'भारत कोकिला' जैसे उपनाम दिए गए थे। सरोजिनी नायडू को साहित्य में उनके योगदान के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। आइए उनके जन्मदिवस के इस खास अवसर पर हर महिला को राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामाएं दें।
राष्ट्रीय महिला दिवस पर हर नारी को जरूर भेजें ये खास संदेश
नारी ही शक्ति है नर की, नारी ही है शोभा घर की
जो उसे उचित सम्मान मिले, घर में खुशियों के फूल खिलें
बेटी-बहू कभी मां बनकर, सबके ही सुख-दुख को सहकर
अपने सब फर्ज निभाती है तभी तो नारी कहलाती है।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई.....
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हजारों बूंद चाहिए समंदर बनाने के लिए
मगर एक स्त्री अकेली ही काफी है
एक घर को स्वर्ग बनाने के लिए।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई....
नर सम अधिकारिणी है नारी,
वो भी जीने की है अधिकारी,
कुछ उसके भी अपने सपने हैं
क्यों रौंदें उन्हें उसके अपने हैं
महिला दिवस की शुभकामनाएं....
है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान,
ये है एक लड़की की पहचान।
महिला दिवस की शुभकामनाएं....
नारी एक मां है उसकी पूजा करो,
नारी एक बहन है उसको स्नेह करो,
नारी एक भाभी है उसका आदर करो,
नारी एक पत्नी है उसको प्रेम करो,
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो।
महिला दिवस की शुभकामनाएं....
आया समय, उठो तुम नारी,
युग निर्माण तुम्हें करना है,
आजादी की खुदी नींव में,
तुम्हें प्रगति पत्थर भरना है।
महिला दिवस की शुभकामनाएं...
जीवन की कला को
अपने हाथों से साकार कर
नारी ने सभ्यता और संस्कृति का
रूप निखारा है,
नारी का अस्तित्व ही सुंदर जीवन का आधार है
महिला दिवस की शुभकामनाएं.....












Click it and Unblock the Notifications