Mothers Day 2025: मदर्स डे पर मां के भविष्य को करें सुरक्षित, गिफ्ट करें हेल्थ और पैसों से जुड़ी 5 खास चीजें
Mothers Day 2025: मदर्स डे हर मां के लिए एक खास दिन होता है। ऐसे में हर बच्चे को भी मां के इस स्पेशल डे को कुछ अलग अंदाज में मनाना चाहिए। आज यानी 11 मई 2025 को दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है।
मदर्स डे पर मां के लिए करें कुछ खास
इस खास दिन पर हम सब अपनी मां के लिए कुछ खास करने की तैयारी करते हैं। ये दिन हर उस मां के लिए समर्पित होता है जो अपने बच्चों की तरक्की के लिए बिना थके, बिना किसी उम्मीद के लगातार अपना योगदान देती रहती है।

मां को दें सरप्राइज गिफ्ट
वहीं इस दिन बच्चे अपनी मां को खुश करने के लिए उन्हें सरप्राइज गिफ्ट भी देते हैं, बाहर खाना खिलाने ले जाते हैं या फिर घर पर खुद खाना बनाकर मां को खिलाते हैं। लेकिन इस बार आप मां को कुछ अलग, कुछ ऐसा दे सकते हैं जो उन्हें न सिर्फ खुशी देगा बल्कि उनका भविष्य को भी सुरक्षित करेगा।
इस बार मदर्स डे पर मां को दें ये 5 फाइनेंशियल स्मार्ट गिफ्ट्स
1. PPF (पब्लिक प्रॉविडेंट फंड)
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक सुरक्षित और टैक्स बचत वाली स्कीम है, जिसमें हर वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपए से लेकर अधिकतम डेढ़ लाख रुपए तक इंवेस्ट किए जा सकते हैं। खाता खुलने के तीसरे साल से छठे साल तक लोन की सुविधा मिलती है, जबकि 7वें साल से हर साल आंशिक निकासी की अनुमति होती है। यह खाता 15 साल में मैच्योर होता है, लेकिन इसे 5-5 साल के ब्लॉक में जितनी बार चाहें बढ़ाया जा सकता है। इस मदर्स डे पर अपीन मां को ये खास गिफ्ट जरूर दें।
2. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)
मदर्स डे को आप अपनी मां को फिक्स्ड डिपॉजिट का गिफ्ट भी दे सकते हैं। इसमें सालाना 6-7 फीसदी ब्याज मिलता है। हालांकि ब्याज पर टैक्स लगता है, लेकिन अगर आपकी मां सीनियर सिटीजन हैं और उनकी आय टैक्सेबल लिमिट से कम है, तो उन्हें फॉर्म 15G/15H भरकर टीडीएस से छूट मिल सकती हैं।
3. हेल्थ इंश्योरेंस
अगर आपकी मां के पास पहले से एक हेल्थ पॉलिसी है, तब भी आप उन्हें एक अतिरिक्त हेल्थ कवर गिफ्ट कर सकते हैं। इस गिफ्ट से न सिर्फ आपकी मां खुश होंगी बल्कि आप उनकी हेल्थ का भी ख्याल रख सकेंगे।
4. सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम
अगर आपकी मां की उम्र 60 साल से ज्यादा है, तो आप उनके नाम से सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) में खाता खुलवाकर उन्हें इस मदर्स डे पर एक शानदार गिफ्ट दे सकते हैं। इस स्कीम में फिलहाल 8.20 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। ये योजना सुरक्षित है, बल्कि नियमित आय का जरिया भी बन सकती है। इस गिफ्ट को पाकर आपकी मां बहुत खुश होंगी।
5. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB)
अगर आप मां को मदर्स डे पर सोना गिफ्ट करना चाहते हैं, तो फिजिकल गोल्ड की जगह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। इसमें सोने की कीमत के साथ ब्याज भी मिलता है। ये निवेश न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि लंबे समय में अच्छा रिटर्न भी देता है। मां इस गोल्ड को पाकर खुश हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications