घर में परेशान करने लगे हैं मच्छर, इन घरेलू नुस्खों से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये आसान तरीका

Natural Remedies Rid Of Mosquitoes: गर्मी का मौसम आते ही घरों में मच्छरों की संख्या बढ़ने लगती है। जैसे ही शाम होती है मच्छरों का आतंक बढ़ने लगता है। लेकिन इसकी वजह से कई गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में मच्छरों को घर से भगाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे मच्छरों के प्रकोप खत्म हो जाएगा। आइए जानते हैं कि, घर में रखी किन चीजों से मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

1. सूखे नीम के पत्ते
हम अक्सर घर में मच्छरों से बाहर से लाए मच्छर दानी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन नीम के पत्तों का इस्तेमाल से मच्छरों को भगाने के लिए मददगार हो सकता है। कोशिश करें कि अपने कमरे के आसपास नीम के पत्ते रखें या फिर पत्तियों को सुखाकर रख लें और इसे जला दें। इसके धुएं से घर से सारे मच्छर भाग जाएंगे।

Mosquitoes

2. लौंग का पौधा
घर के आसपास लौंग का पौधा लगाने से मच्छर आसपास भी नहीं आते। यहां तक कि लौंग को घर में जलाने से भी मच्छर भाग जाते हैं।

3. कपूर और तेजपत्ता
एक मिट्टी के बाउल में 4-5 तेज पत्ता ले लें और इसमें कुछ लौंग और कपूर डाल लें। वहीं इसमें थोड़ा सा सरसो का तेल मिलाएं और इन सबको एकसाथ जला दें। इसके धुएं को पूरे घर में फैलाएं इससे मच्छरों से छुटकरा मिलेगा।

4. नारियल के तेल
हर रोज नारियल का तेल लगाएं इसकी सुगंध से भी मच्छर आपके आस-पास भी नहीं भटकेंगे। कोशिश करें कि रोज रात को सोने से पहले हाथ और पैर में नारियल का तेल लगाएं।

5. प्याज
हर घर में प्याज तो होता ही है ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि इससे मच्छर कैसे भाग सकते हैं। तो सबसे पहले प्याज का छिलका उतार लें और फिर इसे अंदर से थोड़ा सा खोखला कर लें। इसके बाद उसमें बत्ती बनाकर थोड़ी सी रूई डालें और एक चम्मच तेल डालें। इसके बाद घर के किसी भी कोने में लगाकर इसे जला लें। याद रहे जलाते वक्त थोड़ी सावधानी से करें। इसके बाद आपके घर के आसपास भी मच्छर नहीं भटकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+