Mehndi Design 2026: नए साल में सबसे ज्यादा रहेगी इन मेहंदी डिजाइन्स की डिमांड, ये रहे हिना की लेटेस्ट फोटो
Mehndi Design 2026: साल 2025 अब विदाई की ओर है और 2026 की खुशबू फिजाओं में घुलने लगी है। नए साल के आगाज के साथ ही शादियों का सीजन भी परवान चढ़ेगा। फैशन की दुनिया में जिस तरह कपड़ों के ट्रेंड बदलते हैं, ठीक वैसे ही मेहंदी डिजाइनों (Mehndi Designs 2026) में भी बड़े बदलाव आने वाले हैं।
अगर आपके घर में भी 2026 में शहनाई बजने वाली है, तो अपनी हथेलियों को सजाने के लिए इन ट्रेंडिंग डिजाइनों पर एक नजर जरूर डालें।

1. गोल टिक्की डिजाइन: सादगी के साथ 'रॉयल लुक'
पिछले कुछ सालों से 'गोल टिक्की' मेहंदी ने फिर से वापसी की है और 2026 में भी यह ट्रेंड टॉप पर रहेगा। यह डिजाइन दिखने में जितना सिंपल है, रचने के बाद उतना ही ग्रेसफुल लगता है।

जो लड़कियां बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं करतीं, उनके लिए गोल टिक्की एक 'क्लासिक चॉइस' है। ऑफिस पार्टी हो या नए साल का जश्न, यह हर मौके पर जंचता है।

2. एवरग्रीन फ्लोरल डिजाइन: फूलों की खुशबू अब हाथों पर
फूलों के बिना श्रृंगार अधूरा है। 2026 में फ्लोरल मेहंदी (Floral Mehndi) का क्रेज और भी बढ़ने वाला है। आने वाले साल में बारीक फूलों की जगह 'बोल्ड' और बड़े फूलों के मोटिफ्स ट्रेंड में रहेंगे।
ब्राइडल मेहंदी में भी अब गुलाब और लोटस (कमल) के बड़े डिजाइनों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो फोटो में बेहद शानदार दिखते हैं।


3. मिनिमलिस्टिक मेहंदी: 'लेस इज मोर' का जमाना
मॉडर्न जनरेशन अब मिनिमल डिजाइन (Minimal Mehndi) की दीवानी है। 2026 में हैवी मेहंदी की जगह सलीके से बेल या छोटी आकृतियां बनाने का चलन रहेगा।
इसमें हथेली का काफी हिस्सा खाली छोड़ा जाता है, जिससे डिजाइन उभर कर आता है। वर्किंग वुमन और यंग गर्ल्स के बीच फिंगर मेहंदी (सिर्फ उंगलियों पर डिजाइन) और ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी काफी पॉपुलर होगी।


4. मोर वाली मेहंदी: परंपरा और स्टाइल का मिलन
भारतीय शादियों में पीकॉक डिजाइन (Peacock Mehndi) का एक अलग ही मुकाम है। 2026 में मोर के डिजाइन में कुछ नए कट्स और शेडिंग देखने को मिलेगी।
दुल्हनों के लिए मोर वाली मेहंदी को बारीक जाल वर्क के साथ कस्टमाइज किया जाएगा। यह पारंपरिक लुक को एक नई ऊंचाई देता है।


5. अरेबिक और इंडो-वेस्टर्न का फ्यूजन
नए साल में अरेबिक मेहंदी और पारंपरिक राजस्थानी मेहंदी का मिश्रण भी देखने को मिलेगा। इसे 'इंडो-वेस्टर्न' टच देकर और भी अट्रैक्टिव बनाया जा रहा है, जिसमें स्पेसिंग और डार्क आउटलाइन का बेहतरीन इस्तेमाल होता है।



ये भी पढ़ें: Indresh Upadhyay Wedding: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हनिया की पहली झलक आई सामने, मेहंदी का वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications