Pumpkin seeds: कद्दू के बीजों के चौंकाने वाले फायदे जान हो जाएंगे हैरान, आज ही डाइट में करें शामिल

Health benifits of Pumpkin Seeds: कौन नहीं चाहता कि वो हमेशा स्वस्थ रहे। मगर अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ जरूरी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना भी उतना ही जरूरी है। हरी सब्जियां और फल फ्रूट्स के फायदे तो सभी को पता हैं, मगर क्या आप जानते हैं कद्दू के बीजों को अपनी डाइट में शामिल करना आपके लिए कितना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

महिलाओं की अगर खासतौर पर बात की जाए तो कद्दू के बीज इनके लिए काफी फायदेमंद हैं। कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम और विटामिन के होता है। ऐसे में ये सेहत के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं। आइये हम आपको इसके अलावा कद्दू के बीज के चौकांने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

Pumpkin

महिलाओं के लिए कारगर
कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द और ऐंठन का अनुभव होता है। ऐसे में कद्दू के बीच न सिर्फ इस ऐंठन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं, बल्कि ये फर्टिलिटी और हार्मोनल इंबैलेंस को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद
कद्दू के बीजों का सेवन दिल के लिये भी फायदेमंद है। इसमें फाइबर, हेल्दी फैट्स के साथ एंटी ऑक्सीडेंट्स भी काफी अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है। ये कोलेस्ट्रॉलको दूर करने में भी मददगार है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को भी नॉर्मल रखने में सहायता करता है। इससे हार्ट से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं।

इम्यूनिटी के लिए करें सेवन
कद्दू के बीज आपकी इम्यूनिटी को भी बेहतर बनाने में मददगार हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स आपकी इम्यूनिटी को अच्छा रखने में मदद करते हैं।

अर्थराइटिस से दिलाए राहत
कद्दू के बीजों के जितने फायदे गिनाए जाएं उतने ही कम हैं। इसके बीज जोड़ों के दर्द को कम करने में भी असरदार हैं। अर्थराइटिस के दर्द से राहत पानी है तो डाइट में कद्दू के बीजों का इस्तेमाल जरूर करें।

बालों के लिए फायदेमंद
अगर आप बालों से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं तो भी कद्दू के बीजों का सेवन करने से ये मजबूत होते हैं। अगर आप रोजाना कद्दू के बीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो बालों की ग्रोथ भी अच्छी खासी होती है। कद्दू के बीजों के तेल को भी बालों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+