खाना पकाने के बाद बचा तेल इस्तेमाल करें या नहीं? ICMR ने दी ये जरूरी जानकारी
Reuse of Cooking oil: हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने हाल ही में इसे लेकर कुछ दिशानिर्देश जारी किये हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि खाने के बाद बचा हुआ तेल इस्तेमाल करना कितना हानिकारक हो सकता है। ICMR के मुताबिक इस तेल को बार-बार गर्म करने पर इसमें जहरीले कंपाउंड पैदा होते हैं, जो बाद में दिल के रोग और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों की वजह बनते हैं।
कई स्टडीज में भी ये बात निकलर सामने आई है कि खाना पकाने के बाद तेल को अगर दोबारा गर्म किया जाता है तो इसमें से कई सारे टॉक्सिन्स रिलीज होने लगते हैं। इससे शरीर में फ्री रैडिकल्स बढ़ते हैं और इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

रिपोर्ट बताती है कि अगर आप तेल को बार-बार गर्म करते हैं तो इसमें कुछ ऐसे यौगिक बनते हैं, जो बेहद विषाक्त होते है। हाई टेंपरेचर पर तेल में कुछ वसा ट्रांसफैट में बदल जाते हैं। ट्रांसफैट बेहद खतरनाक फैट है, जिससे हार्ट डिसीज का खतरा बढ़ जाता है।
आईसीएमआर ने बताया कि इस तेल का इस्तेमाल आप सब्जी बनाने जैसी चीजों में तो कर सकते हैं मगर आप अगर तेल में कुछ फ्राई कर रहे हैं तो इसे दोबारा इस्तेमाल करने से बचें।और हो सके तो इस तेल का इस्तेमाल सिर्फ दो से तीन दिन के अंदर-अंदर कर लें।
बता दें कि सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में किसी भी खाद्य पदार्थ का उपयोग फ्रेश ही किया जाए तो बेहतर है। फिर चाहे वो कुकिंग ऑयल हो या फिर कोई सब्जी या फल।












Click it and Unblock the Notifications